हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट है आपसे, अगर आपको आपकी इज्जत प्यारी है, तो...सात दिन का टाइम है, 50 लाख रुपए पांच इंस्टॉलमेंट में देना पड़ेगा। पहली इंस्टाॅलमेंट आज से सात दिन बाद। दूसरी उसके 15 दिन बाद दे देना। तीसरी इंस्टाॅलमेंट उसके 15 दिन बाद दे देना। ऐसे करते-करते आपको मेरे को ये अमाउंट देना पड़ेगा। नहीं देओगे, तो मेरे पास सारे प्रूफ पड़े हैं। ये घर का एग्रीमेंट।
सारे प्रिंट निकालकर वकील के पास जाऊंगा। एफआईआर कराऊंगा। कुछ ऐसे ही अंदाज में युवती के पिता को धमका रहा था ज्यादती का आरोपी बॉयफ्रेंड अमित तंवर। महामंदिर थाने में दर्ज इस मामले में पुलिस को मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग, जो दुष्कर्म व ब्लैकमेल का आरोप लगाने वाली युवती ने रिपोर्ट के साथ सौंपी थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस रिकॉर्डिंग में धमकी देने वाला शख्स खुद का नाम अमित तंवर बता रहा है और करीब वही तमाम बातें बोल रहा है, जो उसने युवती के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर में लिखी थी। युवती द्वारा शादी से इनकार करने का गुस्सा, पिछले तीन-चार साल के घटनाक्रम। कहां-किस चीज के लिए कितना खर्चा किया इत्यादि बातें हैं। इस ऑडियो टेप के कुछ अंश इस तरह है–
‘हेलो सर, मेरा नाम अमित तंवर है। पहचान गए होंगे कैफे आपके घर के बाजू से’
‘देखिए सर, मैं नीट एंड क्लीन बात करूंगा। पूरी बात अच्छे से सुन लीजिएगा। आपकी बेटी के बारे में बात है। और वो बात ये है कि वह मेरे को धोखा दे रही है। जितना मैं प्रॉब्लम में फंसा हूं, उसकी वजह वह है। 4 साल पहले की बात है। मैंने उसकी हेल्प की थी। वह अच्छी लड़की है। अच्छे परिवार से है...’
‘मेरे को मेरा ये जो भी खर्चा किया मैंने, उसके ऊपर थोड़ा लूंगा। क्यूं ले रहा हूं? क्योंकि मेरे इत्ते साल बर्बाद कर दिए। अब मैं कंट्रोल नहीं कर सकता...आप इतनी बात नहीं सुनते, इसलिए मुझे ये रिकॉर्डिंग बनानी पड़ी। आराम से बैठकर सुन सकते हो आप। अगर, आप इस पर कोई रिएक्ट नहीं करोगे, तो 7 दिन बाद सारी फोटोज, चैट्स, वीडियो, कॉल रिकॉर्डिंग ले एडवोकेट के पास जाऊंगा। एफआईआर दर्ज करवाकर मैं तो दे दूंगा। मेरे को हर्जाना चाहिए।
चुपचाप पैसे दे दोगे, तो मेरे पास जो भी है, वो ले जाओ।‘
अब बोलती है कि वापस नहीं आऊंगी। मैं क्या करूं इसका? मैं प्रॉब्लम में फंस गया। इतना पैसा बर्बाद हो गया। मैं तो केस ठोक दूंगा, मेरे को तो पैसा चाहिए, अंधेरे में रखा। दुनिया भर के झूठ बोल दिए’
‘सॉरी सर, मैं तो बर्दाश्त नहीं कर सकता। आपसे हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट है। मेरी इज्जत जा रही है, तो आपकी भी जाएगी। और नहीं तो ये पेमेंट वाला मैटर खत्म करो। आप भी फ्री, मैं भी फ्री। मेरे पास सारा अमाउंट आ जाएगा। आप यहां पे आ जाओ, इसका पूरा का पूरा सामान ले जाओ।... इसके वीडियो आप खुद मेरे फोन से डिलीट कर दो। सात दिन का टाइम है आपके पास। आराम से सोच लो। और अगर आप ये सोचोगे कि किसी और के थ्रू वापस बात करके मेरे से कॉन्टैक्ट करने के लिए कोशिश करोगे, तो फिर मैं नहीं मानूंगा।
‘मेरी बात मैं अब यहीं खत्म करता हूं। कुछ भी, और भी डाउट हो, मेरे को आप मैसेज करना, फोटो भेजना। मैं ये रिकॉर्डिंग भेज रहा हूं। और हां, इम्पोर्टेंट बात तो कहना ही भूल गया। ये मैंने इसीलिए बनाया, कि ये मेरे को धमकी दे रही थी, मैं तो सुसाइड कर लूंगी। इसीलिए आपको बताना था। मैंने जो खर्चा किया है, मेरा सारा खर्चा और जो भी एक्स्ट्रा पैसा मेरी फिलिंग्स का, मेरी हर्टिंग का, मेरे को दे दो रिटर्न। मैटर खत्म करो। अगर आपको बात आगे बढ़ानी है, तो मोस्ट वेलकम। सात दिन बाद वैसे भी कोई स्टेप नहीं लोगे, तो मैं तो सारे प्रिंट निकालकर वकील साहब के पास जाकर नोटिस आपको भिजवा दूंगा... और आप आ जाओ मैदान में। फिर सारी मार्केट में बातें ओपन हो जाएगी। आपकी इज्जत जाए, कुछ भी जाए। मैंने इतने साल परवाह कर ली। अब मैं और परवाह नहीं कर सकता...।
पीड़िता का मेडिकल कराया, अब होंगे मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान
मामले के जांच अधिकारी आरपीएस (प्रशिक्षु) आशीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू की है। इसके तहत मंगलवार को पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गई। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी करवाए जाएंगे। इस प्रकरण में पीड़िता द्वारा सौंपे गए तमाम साक्ष्यों की गहनता से छानबीन की जाएगी, ताकि वस्तुस्थिति सामने आ सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें