2018-19 और 2019-20 के लिए दिए जाने वाले राजस्थान के गुरु वशिष्ठ अवॉर्ड और प्रताप अवॉर्ड के लिए राजस्थान के क्रिकेट कोच और रणजी कप्तान ने भी आवेदन किया है। राजस्थान की अंडर-19 टीम के कोच रहे शरद जोशी, अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके और वर्तमान में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से आईपीएल में हिस्सा ले रहे कमलेश नागरकोटी के कोच सुरेंद्र राठौड़ और राजस्थान क्रिकेट के एवरग्रीन खिलाड़ी और रणजी टीम के कप्तान अशोक मेनारिया के कोच मनोज चौधरी ने इस बार गुरु वशिष्ठ अवॉर्ड के लिए आवेदन किया है।
जहां तक खिलाड़ियों को मिलने वाले प्रताप अवॉर्ड की बात है तो सिर्फ और सिर्फ अशोक मेनारिया का नाम आरसीए के सचिव महेंद्र शर्मा ने कन्फर्म किया है। आरसीए ने खिलाड़ियों और कोचों से इन अवॉर्ड्स के लिए आवेदन मांगे थे लेकिन संभवतः आईपीएल में बिजी होने के कारण राजस्थान के कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आवेदन नहीं कर पाए। हालांकि ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता था।
कौन-कौन से खिलाड़ी किस-किस की कोचिंग में खेले
शरद जोशी का दावा

लोमरोर, खलील, राहुल चाहर, कमलेश नागरकोटी, सलमान खान, सूरज आहूजा, मानव सुथार, रवि बिश्नोई और आकाश सिंह मेरे राजस्थान का अंडर-19 कोच रहते देश के लिए खेले। इनमें लोमरोर, खलील, नागरकोटी, बिश्नोई और आकाश सिंह वर्ल्ड कप भी खेले।
सुरेंद्र राठौड़ का दावा

कमलेश नागरकोटी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला। राजस्थान के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में हैट्रिक भी ले चुके हैं। आईपीएल में खेल रहे हैं। इसके अलावा देवेश अग्रवाल, सुश्रुत कुलश्रेष्ठ, उत्सवी कटारिया, अभिषेक यादव, सुनील कुमार, अनस मलिक और ईशान यादव नेशनल खेल चुके हैं।
मनोज चौधरी का दावा

मेनारिया सहित उदयपुर से जितने भी खिलाड़ी इंटरनेशनल या नेशनल खेले हैं, उनमें से ज्यादातर इनके ही शिष्य हैं। इनमें किशन, शमशेर, दिशांत याग्निक, चंद्रपॉल, रजत, मनीष, हितेष, पुष्पेंद्र, यश, समर्पित, हेमत, निखिल शामिल हैं। मेनारिया भी अंडर-19 वर्ल्ड कप व आईपीएल खेल चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें