कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने का प्रयास व्यापारी मिलकर कर रहे हैं। नागरिक मास्क पहनते समय मुंह व नाक को अच्छी तरह से ढंकें, जिससे संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे तक नहीं पहुंचे। इसके लिए जो लोग मास्क नहीं लगाकर आते हैं, उन्हें व्यापारी अपनी तरफ से मास्क देकर संक्रमण की रोकने की क्वायद कर रहे हैं।
सरार्फा बाजार में रूप श्रृंगार में बिना मास्क के आने वाले ग्राहकों को मास्क देकर संक्रमण को रोकने के लिए जागरूक करते हैं। संचालक बजरंग सर्राफ ने बताया कि कोरोना महामारी में मास्क ही वैक्सीन है। इसलिए ग्राहकों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क देते हैं। तबेला मार्केट में टॉय वर्ल्ड में बिना मास्क के आने वाले लोगाें को मास्क दे रहे हैं।
संचालक सत्य सोमानी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए केवल मास्क ही दवा है। जाट बाजार में गोपीराम सोनपाल जैन के प्रोपराइटर चंद्रप्रकाश पहाड़िया ग्राहकाें काे मास्क देकर जागरूक करते हैं। सीकर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से मास्क नहीं तो तेल नहीं अभियान को सार्थक बनाने के लिए पहले दिन ग्राहकों से समझाइश कर व मास्क देकर ही तेल दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें