काेटा में मंगलवार काे भी 74 नए काेराेना संक्रमित मरीज आए। वहीं, दाे राेगियाें की माैत हुई। सरकारी रिपाेर्ट के हिसाब से अब काेटा जिले में कुल मरीजाें का आंकड़ा 10 हजार 415 पहुंच गया है, जबकि माैतें 113 बताई गई हैं। मंगलवार काे विज्ञान नगर व स्टेशन निवासी दाे बुजुर्गाें ने इस बीमारी से दम ताेड़ा। हालांकि सरकारी रिपाेर्ट में सिर्फ 1 माैत बताई गई है।

सीएमएचओ डाॅ. बीएस तंवर ने बताया कि आज की स्थिति में हमारे जिले में एक्टिव केस 789 हैं, जिनमें से ज्यादातर हाेम आइसाेलेशन में हैं और हमारी टीमें उनकी निगरानी रखे हुए हैं। आज भी सुपरविजन टीमाें ने 7 मरीजाें काे दवाइयां मुहैया कराई हैं। जबकि तबीयत बिगड़ने पर एक मरीज काे नए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

काेविड के साथ ही दूसरी माैसमी बीमारियाें काे लेकर भी हमने काम शुरू कर दिया है। जिले में डेंगू, मलेरिया, चिकिनगुनिया, स्वाइन फ्लू और स्क्रब टाइफस जैसी बीमारियों के लिए विभाग की टीमों द्वारा निरंतर घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। मंगलवार को विभाग की 607 टीमों ने 10455 घरों का सर्वे किया तोे 211 घरों में लार्वा मिला जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
74 cancer patients arrived in the city, 2 deaths in Kovid Hospital, only one death in government figures
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top