रेलवे बोर्ड ने सभी जोनों की कुछ पैसेंजर ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस के रूप में चलाने की अनुमति प्रदान कर दी है, लेकिन इन ट्रेनों के संचालन की तारीख की घोषणा फिलहाल नहीं की है।
कोटा-आगरा फोर्ट ट्रेन को नियमित रूप से जब चलाया जाएगा। तब उसे मेल एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। अभी तक इस ट्रेन को पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाता था। यह ट्रेन कोटा रेल मंडल के अधिकतर स्टेशनों पर रुकती थी।
इसी प्रकार रतलाम मथुरा पैसेंजर ट्रेन भी मेल एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलेगी। कोटा-बीना पैसेंजर ट्रेन को भी मेल एक्सप्रेस बनाया जाएगा। रतलाम-आगराफोर्ट ट्रेन भी मेल एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। कोटा-बड़ौदा पैसेंजर ट्रेन को निकट भविष्य में नियमित रूप से जब चलाया जाएगा तब मेल एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में ही चलाया जाएगा।
पश्चिम मध्य रेलवे की बीना-कटनी, यमुना ब्रिज-रतलाम, रीवा-जबलपुर ट्रेन को भी मेल एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। इन सभी ट्रेनों के पैसेंजर से मेल एक्सप्रेस किए जाने के बारे में रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर कोचिंग विवेक कुमार सिन्हा ने आदेश जारी किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें