आरजी एकेडमी के छात्रों ने जेईई एडवांस्ड में परचम लहराया है। एकेडमी के 76 स्टूडेन्ट्स ने जेईई एडवान्स्ड परीक्षा की रैंक लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराते हुए स्मार्ट सिटी का नाम रोशन किया है। एकेडमी के निदेशक रत्नेश दयाल ने बताया कि साहिल बंसल ने 261 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 205, प्रथम जैन ने 226 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 656 (ईडब्ल्यूएस रैंक 44), कर्तव्य दामोर ने एसटी में ऑल इंडिया रैंक 31, अतिशय जैन ने 218 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 813, पार्थ मनियार ने 214 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 900, कार्तिक आर्य ने ऑल इंडिया रैंक 1895, चिराग शारदा ने ऑल इंडिया रैंक 2160, रचित मेरानी ने ऑल इंडिया रैंक 2176, अंशुल मेहता ने ऑल इंडिया रैंक 3783, वरुण गुरनानी ने ऑल इंडिया रैंक 4597, हार्दिक सेन ने ऑल इंडिया रैंक 4711, यश वैष्णव ने ऑल इंडिया रैंक 4987 प्राप्त की है।
जेईई काउंसलिंग का शिड्यूल
एडवांस्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब आईआईटी ने छात्रों को ब्रांच का चयन करने के लिए काउंसलिंग शिड्यूल दिया है। आरजी एकेडमी के निदेशक गिरिश जैन ने बताया कि गत वर्ष की तरह इस बार भी 23 आईआईटीज, 31 एनआईटीज, 23 ट्रिपल आईआईटीज सहित अन्य सीएफटी,आईज के लिए संयुक्त काउंसलिंग प्रक्रिया रहेगी।
छात्रों की शानदार सफलता
छात्रों की इस शानदार सफलता पर निदेशक रत्नेश दयाल ने कहा कि हम अभिभूत हैं। अजमेर से इतनी अधिक संख्या में स्टूडेंट्स का सलेक्शन संस्थान की श्रेष्ठता को प्रदर्शित करता है। संस्थान पर पूरे कोर्स के दौरान नियमित टेस्ट, उनके सटीक एनालिसिस के साथ-साथ स्टूडेंट्स की रेग्यूलर मेंटरिंग की जाती है। साथ ही शहर में माता-पिता के साथ रहकर तैयारी करने से स्टूडेंट्स अनावश्यक तनाव से बचे रहते हैं। इस वर्ष हमारे स्टूडेन्ट्स ने जेईई मैन, केवीपीवाई, नीट एवं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
सफल हुए स्टूडेंट्स ने एकेडमी को दिया सफलता का श्रेय
साहिल बंसल (अखिल भारतीय रैंक 205) : साहिल के अनुसार नियमित प्रैक्टिस तथा रेग्यूलर टेस्ट देने से स्वयं की क्षमताओं एवं कमियों का पता चल जाता हैं। सफलता के लिए साहिल ने रत्नेश सर एवं गिरिश सर के प्रति आभार जताया।
प्रथम जैन (अखिल भारतीय रैंक 656) : प्रथम कहते हैं कि अजमेर में रहकर तैयारी करने का उनका फैसला बिल्कुल सही सिद्ध हुआ है। प्रथम ने अपनी सफलता का श्रेय आरजी एकेडमी को देते हुए बताया कि यहां उन्हें अच्छे टीचर्स मिले।
अतिशय जैन (अखिल भारतीय रैंक 813) : अतिशय ने अपनी सफलता का श्रेय रत्नेश सर एवं गिरिश सर के मार्गदर्शन को देते हुए
बताया कि यहां के उत्कृष्ट स्टडी मेटेरियल तथा निरन्तर मार्गदर्शन के सहारे उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है।
पार्थ मनियार (अखिल भारतीय रैंक 900) : पार्थ अपनी इस सफलता से अभिभूत है एवं अपने आईआईटी में जाने के सपने को साकार होता देख उत्साहित भी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें