कोविड के साथ-साथ ही माइट या पिस्सू के काटने से फैलने वाली स्क्रब टाइफस बीमारी के आंकड़े बढ़ रहे है। केसेज बढ़ने से चिकित्सा विभाग बीमारी को रोकने में फेल साबित हो रहा है। हालत ये है कि जयपुर, उदयपुर, अजमेर, चित्तोड़गढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, दौसा, भीलवाड़ा में केसेज थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से स्क्रब टाइफस में उदयपुर में 350 से ज्यादा मामले मिलने पर पहले नंबर है।
इससे चिकित्सा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। एसएमएस अस्पताल के मेडिसन के डॉ. पुनीत सक्सेना का कहना है कि यह भी एक तरह का बुखार है, जिसका समय पर इलाज नहीं मिलने पर जानलेवा साबित हो सकता है। इधर, कोविड के चलते चिकित्सा विभाग मौसमी बीमारियों को भूल गया है। चिकित्सा विभाग के निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ.के.के.शर्मा ने भी उदयपुर में फैल रही बीमारी के कारणों व रिपोर्ट मांगी है। मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से प्रभावित जिलों के सीएमएचओ को नियंत्रण के निर्देश दिए है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें