शहर में दो थाना इलाकों के दो सूने मकानों के ताले तोड़कर चोर नकदी व घरेलू सामान चुरा ले गए। सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि तीसरा विस्तार कमला नेहरू नगर निवासी विक्रम सिंह ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनका एक मकान विजय चौक में है, जो पिछले दो साल से बंद पड़ा है।
वहां 1 अक्टूबर को ताले तोड़ चोर भीतर घुसे और कमरे की अलमारी में रखे 45 हजार रुपए व चांदी की दो जोड़ी पायजेब चुरा ले गए। वहीं दूसरी ओर बनाड़ थानाधिकारी अशोक आंजणा ने बताया कि रमजान का हत्था स्थित एकता नगर निवासी महेंद्र सिंह ने रिपोर्ट देकर बताया कि वे किसी काम के चलते गांव गए थे। पीछे से चोरों ने घर के ताले तोड़ कमरे में रखी एक टीवी व घरेलू सामान चोरी कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें