उदयमंदिर थाना इलाके की एक होटल में जयपुर की रहने वाली शादीशुदा महिला से दुष्कर्म होने का मामला सामने आया। महिला घटना के बाद जयपुर चली गई थी, वापस पति के साथ जोधपुर पहुंची और उदयमंदिर थाने में दुष्कर्म का नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
थानाधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि जयपुर निवासी महिला अपनी मौसी की बेटी के लिए रिश्ता देखने के लिए विवाह संबंध कराने वाले पवन भारद्वाज के साथ 29 सितंबर को जोधपुर आई थी। यहां रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में वे रुके, जहां पवन ने महिला के अकेले होने का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने रिपोर्ट में बताया कि पवन मूलत: हरियाणा का रहने वाला है और पिछले कुछ समय से जयपुर में रहते हुए विवाह के लिए संबंध करवाने का काम करता है। इधर, रिपोर्ट होने के बाद पुलिस ने रविवार को महिला का मेडिकल करवा जांच शुरू की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें