देश के पूर्वी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर जोधपुर में भी दिखाई दिया। शहर का न्यूनतम तापमान इस माह के निचले स्तर पर आ गया। अधिकतम पारे में भी गिरावट हुई। रात का पारा 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो इस माह का ही नहीं पिछले 8 सालों में अक्टूबर का सबसे कम तापमान है। शहर में अलसुबह से उत्तर व पूर्व से हवाएं चल ही थी।

करीब 11 बजे के बाद पारा बढ़ना शुरू हुआ और दोपहर में भी हवाओं का रुख उत्तरी व पूर्वी होने की वजह से अधिकतम तापमान भी 33.2 ही रिकॉर्ड हुआ। वहीं दिन ढलने के बाद रात भी सर्द होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर का औसत तापमान 20.1o है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें