अल्कापुरी कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव होने के बाद डेढ़ महीने के अंतर पर मां-बेटे की मौत हो गई। बेटे ने एक महीना 10 दिन तक गुड़गांव के निजी अस्पताल में भर्ती रहने के बाद सोमवार को दम तोड़ दिया। शहर की स्कीम 2 में डॉक्टर व इटाराना छावनी के दो सैनिकों सहित जिले में 89 नए संक्रमित मिले हैं। अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 17132 हो गया है। पार्षद रविन्द्र जैन ने बताया कि अल्कापुरी निवासी बनवारी लाल गुप्ता (55) की सोमवार को गुड़गांव के निजी अस्पताल मौत हो गई।

ये पॉजिटिव आने के बाद 1 महीना 10 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे थे और रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी थी, लेकिन संक्रमण से फेंफड़ों के डेमेज होने के कारण दम तोड़ दिया। करीब डेढ़ महीने पहले उनकी करीब 80 वर्षीय मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव से निगेटिव होने के बाद मौत हो गई थी। इन्हें निगेटिव रिपोर्ट के बाद जयपुर से अलवर शिफ्ट किया था और अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान सांस की दिक्कत होने के बाद मौत हो गई। शहर में स्कीम दो में अस्थि रोग विशेषज्ञ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इटाराना छावनी के दो सैनिक भी संक्रमित मिले हैं। इसी प्रकार शहर में स्टेशन रोड़, मेहंदी बाग नरूका कॉलोनी, मालवीय नगर, काला कुआं सेक्टर 1, 2, 3 व 5, विवेकानंद नगर सेक्टर 4, दिवाकरी रोड सूर्य नगर, स्कीम 8, बुध विहार, बुध विहार विस्तार, कर्मचारी कॉलोनी, राठ नगर, शक्ति नगर, दिल्ली रोड नई बस्ती बेलाका, टाउन हॉल के पीछे, राधे नगर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी जयपुर रोड, स्कीम 10, जाल वाला कुआं स्टेशन रोड, हसन खां मेवात नगर, रत्ती का कुआं, स्कीम 2, रेलवे कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, ब्रह्मचारी मोहल्ला, शिव कॉलोनी तिजारा फाटक, हर बक्श मोहल्ला, रामनगर कॉलोनी, महाराजा सूरजमल कॉलोनी, रनजीत नगर, मोती नगर विस्तार, रूपवास, सुभाष नगर, संजय कॉलोनी, अपना घर शालीमार, केशव नगर, हलवाई पाड़ा, जसवंत नगर में नए पॉजिटिव मिले हैं।

सरकार की लिस्ट में 1 दिन पहले 35 व अब 213 नए पॉजिटिव

सरकार की लिस्ट में सोमवार को 213 नए पॉजिटिव बताए गए हैं, जबकि एक दिन पहले मात्र 35 ही कोरोना संक्रमित की लिस्ट जारी की थी। सोमवार को अलवर शहर में 85, भिवाड़ी में 36, तिजारा में 17, बहरोड़ में 12, मुंडावर में 11, किशनगढ़बास में 9, मालाखेड़ा में 8, थानागाजी में 7, रामगढ़ में 6, बानसूर में 5, खेड़ली में 4, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़ व रैणी में 3-3 शाहजहांपुर व कोटकासिम में 2-2 नए पॉजिटिव मिले हैं। अब कुल मरीज 13488 और स्वस्थ 13080 बताए गए हैं, जबकि 358 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 245 होम आइसोलेशन में बनाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
89 new positives were found, highest in the city, the number of infected in the district increased to 17132,
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top