कोरोना काल में डेंगू का खतरा लोगों की टेंशन बढ़ा रहा है। शहर की पॉश कॉलोनी स्कीम दो में 4 से 5 दिन में डेंगू का प्रकोप बढ़ा है। यहां एक ही क्षेत्र में 12 से अधिक रोगी मिले हैं, जिनमें से ज्यादातर प्राइवेट अस्पताल और जयपुर में भर्ती हैं। नगर परिषद ने डेंगू के मच्छरों को खत्म करने के लिए ना तो फोगिंग की है और ना ही जलभराव वाले क्षेत्रों में मलेरिया लार्वासाइड ऑयल (एमएलओ) डलवाया है।

ऐसे में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और लोग बीमार हो रहे हैं। चिकित्सा विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में अब तक डेंगू के 124, चिकनगुनिया के 47 और मलेरिया के 14 केस सामने आ चुके हैं।

अक्टूबर में डेंगू के 80 व चिकनगुनिया के 25 केस बढ़े
जिले में अक्टूबर के 19 दिनों में डेंगू के 80 केस बढ़ गए हैं। इनमें सर्वाधिक रामगढ़ और मालाखेड़ा क्षेत्र में मरीज सामने आए हैं। इस महीने में चिकनगुनिया के भी 25 मरीज बढ़े हैं। हालात ये हैं कि डेंगू के इस साल अब तक 124 और चिकनगुनिया के 47 मरीज सामने आ चुके हैं।

खुद ऐसे करें मच्छरों से बचाव : घरों में खुले बर्तनों में पानी नहीं भरें। परिडों, पशुओं की खेलियों, टंकियों को सप्ताह में एक बार साफ करने के बाद सुखाएं और फिर पानी भरें। कूलरों में पानी भरा है तो तुरंत साफ करें। घरों के पास नालियों और गड्‌ढों में भरे पानी में डालने के लिए केरोसिन, डीजल व जले तेल को मिक्स कर एमएलओ बनाएं और लार्वा को नष्ट कर दें।

जहां डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, उस क्षेत्र में डेंगू का एक्टिव मरीज नहीं है तो फोगिंग कराई जा सकती है। अगर कंटेनमेंट जोन है तो कोरोना मरीज को सांस में तकलीफ के कारण फोगिंग नहीं करा सकते। शहर में जहां नालियों या गड्‌ढों में पानी भरा हुआ है, वहां नगर परिषद एमएलओ डालेगी और ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा विभाग ने एंटीलार्वा गतिविधियां की हैं। नगर परिषद को नालियों और गड्‌ढों में एमएलओ डालने के लिए पत्र लिखे जा चुके हैं।
- डॉ. छबील कुमार, डिप्टी सीएमएचओ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जिले में अक्टूबर के 19 दिनों में डेंगू के 80 केस बढ़ गए हैं
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top