कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय की ओर से प्रदेश के गवर्नमेंट काॅलेजाें शिक्षकाें की वर्ष 2017-18 की डीपीसी यानी प्रमाेशन लिस्ट जारी कर दी है। इनमें से कई ऐसे शिक्षक भी हैं जिनका रिटायरमेंट हाेने के बाद प्रमाेशन हुआ है। लंबे इंतजार के बाद काेटा में अब प्रिंसिपल के खाली पदाें काे भरने की उम्मीद है।
आयुक्तालय की ओर से प्रदेश में गवर्नमेंट काॅलेजाें के कुल 287 शिक्षकाें की डीपीसी लिस्ट जारी की हैं। इनमें 70 पीजी प्रिंसिपल, 99 यूजी प्रिंसिपल और 118 वाइस प्रिंसिपल के पद पर प्रमाेट हुए हैं। काॅलेज शिक्षा आयुक्तालय की ओर से जेडीबी आर्ट्स प्रिंसिपल डाॅ. अनिता गुप्ता काे पीजी प्रिंसिपल, जेडीबी साइंस काॅलेज की पद के विरुद्ध नियुक्त प्रिंसिपल डाॅ. अनिता काेठारी काे यूजी प्रिंसिपल के रूप में प्रमाेशन मिला है।
इसी तरह वाइस प्रिंसिपल के पद पर डाॅ. कल्पना बाेहरा, डाॅ. अरुणा काैशिक, डाॅ. संगीता सुनेजा, डाॅ. जयंत विजयवर्गीय, डाॅ. संजय भार्गव, डाॅ. आरएन साेनी, डाॅ. इरशाद खान काे वाइस प्रिंसिपल में प्रमाेशन मिला है। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के जाेनल सेक्रेटरी डाॅ. रघुराजसिंह परिहार के अनुसार सरकार काे रेगुलर रूप से डीपीसी की प्रक्रिया करनी चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें