राजस्थान राेडवेज एंप्लाइज यूनियन के कर्मचारियाें ने राेडवेज बस स्टैंड के आगे से अवैध वाहन हटाने सहित विभिन्न मांगाें काे लेकर शुक्रवार काे आगार प्रबंधक कार्यालय के आगे धरना लगाया। इसके बाद कर्मचारी यूनियन पदाधिकारियाें की आगार प्रबंधन से वार्ता हुई जिसमें आगार प्रबंधक ने जल्दी से जल्दी समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। राेडवेज कर्मियाें की बस स्टैंड के आगे से अवैध वाहन हटाने की मांग पर आगार प्रबंधक ने कहा कि इस संबंध में कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर अवैध वाहनाें काे हटाया जाएगा।

समय पर वेतन की मांग पर उन्हाेंने कहा कि अब मुख्यालय स्तर से ही वेतन जारी किया जाता है। सेवानिवृत्त हाेने वाले कर्मचारियाें के दस्तावेज पूर्व में ही पूरे करने व सेवानिवृत्ति पर सारे लाभ दिए जाने पर सहमति बनी। इसके अलावा राेडवेज कर्मचारियाें काे वरिष्ठता के आधार पर पद के अनुरूप काम साैंपने, कार्यशाला में लिपिक नियुक्त करने, कम इनकम के नाम पर कर्मचारियाें का वेतन नहीं काटने, बस स्टैंड व डिपाे में टूटी सड़काें व फर्श की मरम्मत करवाने के लिए बजट की व्यवस्था करने पर सहमति बनी। सहमति बनने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। वार्ता में कर्मचारी प्रतिनिधि सतीश शर्मा, कुलदीप सिंह केपी, बूटा सिंह, जरनैल सिंह व मनाेज सुथार शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Roadways workers picket in front of bus stand at Agra office to remove illegal vehicle
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top