शहर में शुक्रवार काे 54 नए काेराेना संक्रमित मरीज आए, जबकि एक और राेगी की माैत हाे गई। सीएमएचओ डाॅ. बीएस तंवर ने बताया कि होम आइसोलेशन में चल रहे 8 मरीजों को शुक्रवार को दवाइयां मुहैया कराई गई, तबीयत बिगड़ने 1 मरीज को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

होम आइसोलेशन में एक्टिव केस अभी 802 हैं, जबकि 29 मरीज रिकवर्ड भी हुए। उधर, कोरोना के साथ ही मौसमी बीमारियों डेंगू, मलेरिया, चिकिनगुनिया, स्वाइन फ्लू और स्क्रब टाइफस रोकथाम को लेकर चिकित्सा विभाग अलर्ट है। विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। शुक्रवार को 594 टीमों ने 10189 घरों का सर्वे किया तोे 202 घरों में लार्वा मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शुक्रवार को 594 टीमों ने 10189 घरों का सर्वे किया तोे 202 घरों में लार्वा मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top