न्यायालय अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम-3 दक्षिण ने मंगलवार को दशहरा मैदान स्थित रामद्वारे में फरियादी व उसके परिवार को धमकाकर तोड़फोड़ के आरोप में संत प्रीतमराम रामस्नेही के इस्तगासे पर निगम कोटा दक्षिण आयुक्त कीर्ति राठौड़, यूआईटी तहसीलदार राम कल्याण यादवेंद्र, यूआईटी पुलिस निरीक्षक आशीष भार्गव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करने के किशोरपुरा पुलिस को आदेश दिए हैं।

वकील लोकेश सैनी ने बताया कि रामद्वारा दशहरा मैदान निवासी संत प्रीतम रामस्नेही ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर बताया था कि 2 अक्टूबर को रामद्वारा पहुंच बिना न्यायालय आदेश के दीवार व टीनशेड, खेळ तोड़ दी। कच्ची बाउंड्री ध्वस्त कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top