कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के नांता क्षेत्र निवासी एक किशोरी की व बारां के कवाई के पाण्डुहेड़ी गांव निवासी एक व्यक्ति की जहरीले पदार्थ से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नांता करणी नगर निवासी खुशी ने अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसी प्रकार बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र के गांव पाण्डुहेड़ी निवासी निवासी राजेन्द्र की अज्ञात जहरीले पदार्थ के सेवन से तबीयत बिगड़ने के बाद उसे उपचार के लिए एमबीएस चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को दोनों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने दोनों मामले की जांच शुरू की।

करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

उद्योग नगर थाना इलाके के प्रेम नगर द्वितीय में छत पर लोहे का एंगल उतारते समय विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रेमनगर द्वितीय निवासी प्रहलाद सोमवार रात को छत से लोहे का एंगल उतार रहा था। इसी दौरान लोहे का एंगल छत के निकट से गुजर रहे विद्युत तार से छू गया। इससे करंट आने से वह बुरी तरह झुलस गया। इस पर उसे एमबीएस चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top