राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ के तत्वावधान में शुक्रवार प्रातः कोरोना जागरूकता अभियान के तहत बाइक रैली निकाली। साथ ही पोस्टर, मास्क, पंपलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि नगरपालिका परिसर से कोरोना महामारी से बचाव के लिए राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के स्काउट ने रैली निकाली।

रैली को उपखण्ड अधिकारी भारत भूषण गोयल नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी सुरेश मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोती लाल ठागरिया, स्थानीय संघ के प्रधान नवल मंगल, जिले के सीओ स्काउट शरद कुमार शर्मा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजीव शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। इस दौरान स्काउट गाइड की तरफ से अतिथियों का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया।

स्काउट ने लोगों को नो मास्क नो एंट्री के साथ कोरोना रोकथाम की प्रतिज्ञा ली। रैली से मास्क लगाने, दो गज की दूरी रखने, आवश्यक काम होने पर ही घर से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मोटरसाइकिल रैली नगरपालिका प्रांगण से प्रारम्भ होकर छतरी चौराहा, ममता सर्किल, अम्बेडकर सर्किल,चर्च रोड होते हुए पटेलनगर, पटवा बाजार, मुख्य बाजार होते हुए वापस नगरपालिका पहुंची।

रैली में स्काउट के खेमराज मीना, मुकेश प्रजापत, रूपशंकर महावर,जगदीश लाल गुजर, दुर्गा लाल गुजर,बद्री लाल कहार,नीरज शर्मा आदि ने भाग लिया। इनके साथ डाबरकला, हिसामपुर, गांवड़ी, राजकोट, मॉडल स्कूल के स्काउट भी शामिल हुए।

जागरूकता रैली निकाली
नो मास्क नो एंट्री के तहत शहर में अधिकारियों कर्मचारियों के सामूहिक सहयोग से रोटरी क्लब के तत्वावधान में बैंड बाजों के साथ जन जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस उपाधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ओर विकास अधिकारी राजेश्वरी यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को पंचायत समिति से प्रारम्भ क़िया। रैली के दौरान क्लब द्वारा जगह जगह लोगों को बिना मास्क घूमते हुए पाए जाने पर मास्क भी वितरित किए गए।

रैली में क्लब अध्यक्ष सीताराम स्वामी, सचिव महेश गुप्ता, पवन जैन संगम, जयनारायण जाट, विजेंद्र शर्मा, अरुण काबरा, अरविंद काबरा, गणेश शर्मा मनोज जैन हनुमान सेनी कपिल पाठक रामबाबू विजय, विमल अग्रवाल, सुनील जैन, संदीप जैन, श्रवण सोनी इत्यादि सभी सदस्यों ने रेली में भाग लिया।


नो मास्क नो एंट्री’ की दिलाई शपथ
नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक हितेश कुमार के निर्देशानुसार ब्लॉक एनवाईसी महावीर सेन व हरी प्रसाद सेन के मार्गदर्शन में नेहरू नवयुवक मंडल खतौलऻ द्वारा नो मास्क नो एंट्री, जन-जन में दो गज की दूरी रखने की आवश्यकता पर मंडल अध्यक्ष आसाराम गुर्जर ने शपथ दिलाई। इस मौके पर मंडल के सभी सदस्य महेश शर्मा, महेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Scout guide holds bike rally on corona awareness
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top