(सुरेंद्र मावलिया) जिले में कोरोना काल के 203 दिन पूरे हो चुके हैं। 21 मार्च को सीकर में पहला केस मिला था। इन 203 दिनों में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 5 हजार के करीब पहुंच गया है, यानी हर दिन औसतन 24 रोगी। अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है। मार्च में जहां संक्रमण की दर 0.85 थी, वहीं सितंबर में ये करीब 13 फीसदी तक पहुंच गई। यानी अब जांच कराने वाले हर 100 में से 13 व्यक्ति पॉजिटिव मिल रहे हैं।

चाैंकाने वाली बात यह है कि इस तरह जहां दुनियाभर के विशेषज्ञ टेस्टिंग बढ़ाने की बात कर रहे हैं। वहीं सीकर में स्वास्थ्य विभाग ने जून से सितंबर तक 4 महीनों के दौरान लगातार सैंपलिंग घटाई है। जून में 23445, जुलाई में 22293, अगस्त में 20729 और सितंबर में महज 11777 सैंपल लिए गए। लेकिन संक्रमण और मौतों का आंकड़ा फिर भी बढ़ता गया।

जून में संक्रमण दर 1.48 थी, वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। जुलाई में संक्रमण दर 2.27 व 2 व्यक्तियों की मौत, अगस्त में संक्रमण दर 9.23 पर पहुंच गई व 15 लोगों की मौत हो गई। कोरोना काल में सितंबर सबसे ज्यादा घातक रहा। इस दौरान संक्रमण दर 12.96 पहुंची गई। कोरोना की चपेट में आए 16 लोगों ने दम तोड़ दिया।

टेंसन डे : अगस्त-सितंबर में दो संडे को महज 52-65 सैंपल इन महीनों में हर दिन औसत 50 से ज्यादा पॉजिटिव मिले

रविवार को भी औसत से कम सैंपल लिए। अगस्त के 31 दिन में 20729 सैंपल लिए गए, यानी हर दिन औसतन 668 सैंपल। लेकिन अगस्त में किसी भी रविवार को सैंपलिंग का आंकड़ा 400 तक भी नहीं पहुंचा। 2 अगस्त को सबसे ज्यादा 393 व 30 अगस्त को सबसे कम 65 सैंपल लिए गए। सितंबर में 30 दिन में 392 सैंपल प्रतिदिन के औसत से 11777 सैंपल लिए गए। लेकिन रविवार को ये आंकड़ा 200 सैंपल तक भी नहीं पहुंचा। 13 सितंबर के रविवार को सबसे ज्यादा 182 व 27 सितंबर के रविवार को सबसे कम 52 सैंपल लिए गए।

लापरवाही बरती तो दिवाली तक 8 हजार पहुंच जाएगा पॉजिटिव का आंकड़ा

  • मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रघुनाथप्रसाद ने बताया कि बिना मास्क लगाए बाहर नही निकला चाहिए। फेस्टिवल सीजन में ज्यादा मुश्किल बढ़ने वाली है। क्यूंकि आवागमन बढ़ेगा। एक दूसरे के संपर्क में आएंगे। लापरवाही बरतने पर आशंका है कि दिवाली तक पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 8000 पहुंच सकता है।
  • एसके हॉस्पिटल के माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ सुरेन्द्र पुनिया ने बताया कि वायरस लगातार बदल रहा है। जो वायरस सक्रिय है वो पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है। पॉजिटिव में लक्षण मिल रहे हैं। सतर्क रहने की जरूरत है। क्यूंकि कई ऐसे मामले भी सामने आ चुके जिनमें व्यक्ति निगेटिव होने के बाद दोबारा संक्रमित हो गई, ऐसे में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

संक्रमित लोगों के क्लोज कांटेक्ट में आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है। इसके अलावा जो भी व्यक्ति जांच करवाने के लिए आता है। उसके भी सैंपल लिए जा रहे हैं। विभाग कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। स्थिति पूर्ण नियंत्रण में हैं।
डॉ. अजय चौधरी, सीएमएचओ

42 नए कोरोना पॉजिटिव, 1 की मौत

जिले में 42 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। सांवली में भर्ती महिला की मौत हो गई। महिला को शुक्रवार दोपहर को ही भर्ती किया गया था। वह न्यू हाऊसिंग बोर्ड की रहने वाली थी। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 49 हो गई है। पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी 4983 तक पहुच गई है।

4140 स्वस्थ हो गए हैं। एसके हॉस्पिटल के डिप्टी कंट्रोलर की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। सीकर शहर में 12, फतेहपुर ब्लॉक में 5, खण्डेला ब्लॉक में 3, लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक में 2, नीमकाथाना ब्लॉक में 10, पिपराली ब्लॉक में 1, श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 2 और दांता में 7 नए कोरोना पाॅजिटिव मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5000 positive data can be reached today, Health Department's strange formula of corona control Learn
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top