मास्क और साेशल डिस्टेंस के साथ प्रशासन के मतदान कराने के सभी दावे फेल हाे गए। धाेद पंचायत समिति की पलथाना ग्राम पंचायत में साेशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ती रही। इससे पहले जब मतदान बूथ तक सरपंच प्रत्याशी पहुंच गए ताे पुलिस ने उन्हें बाहर खदेड़ा।

मतदाताओं में उत्साह, प्रशासन पंगु : पलथाना के राजकीय स्कूल में बूथ की दूरी स्कूल के मैन गेट से 200 मीटर दूर थी, लेकिन यहां आरओ द्वारा व्हील चेयर की व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराने पर बीमार और दिव्यांग मतदाता घसीटते हुए बूथ तक पहुंचे। वाेट डालने आए 72 वर्षिय तेजाराम के एक पैर नहीं था। उसका कहना था कि व्यवस्था के नाम पर प्रशासन ताे पंगु बना हुआ है, लेकिन उसे वाेट देकर गांव में पांच साल तक चलने वाली सरकार बनानी है। यहां महिला कांस्टेबल ने बूथ तक पहुंची महिला प्रत्याशी काे खदेड़कर बाहर किया।
कुर्सी से चिपके थे जिम्मेदार, भास्कर टीम काे देखकर अलर्ट
रसीदपुरा में वाेट डालने के लिए 70 से 80 महिला व पुरुष बिना साेशल डिस्टेंस के कतार में खड़े थे, जबकि पालना कराने वाले नहीं दिखे। हालांकि मतदान काे लेकर सुबह से ही मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। शुरुआती तीन घंटाें में 30 फीसदी मतदान हाे चुका था। यहीं हालत नानी ग्राम पंचायत में रही। यहां भी पुलिस और प्रशासन की माैजूदगी में साेशल डिस्टेंस टूटता रहा।
प्रत्याशी भी दिखे गैर जिम्मेदार : भढ़ाढ़र में भी मतदान के प्रति जाेश दिखा, लेकिन साेशल डिस्टेंस काे वे भूल गए। खास बात ये रही कि यहां सरपंच का चुनाव लड़ने वाली तीन महिला प्रत्याशी भी बिना साेशल डिस्टेंस के एक ही बैंच पर बैठी दिखी। मुख्य सड़क काे क्राॅस करने के बजाय मतदाताओं काे अंडरपास से हाेकर गुजरना पड़ा, जबकि अंडरपास में गदंगी बिखरी पड़ी थी और एक बुजुर्ग मतदाता गिरने से घायल भी हाे गया।

कतारों में एक दूसरे से सटकर खड़े थे वोट डालने वाले लोग

सोशल डिस्टेंस टूटा : मतदान केन्द्रों पर सोशल डिस्टेंस टूटता रहा। धोद, नगवा, नेतड़वास के मतदान केन्द्रों पर दोपहर में सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी तरह धज्जियां उड़ती रही। केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कतारों में एक दूसरे से सटे हुए खड़े थे।
बिना मास्क के चर्चा करते रहे समर्थक : ग्राम पंचायत सिंगरावट में मतदान स्थल के बाहर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ती रही। ग्राम पंचायत मुख्यालय पर प्रत्याशियों के समर्थक बिना मास्क लगाए ही मतदान केंद्र के बाहर चुनावी चर्चा करते रहे। इस लापरवाही को लेकर समर्थकों को पुलिस प्रशासन ने भी किसी को नहीं टोका।
खोखर परिवार के दाे साै सदस्यों ने एक साथ किया मतदान : धोद में अपना सरपंच चुनने को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह रहा। खोखरों की ढाणी से खोखर परिवार के दाे साै सदस्य एक साथ मास्क लगाकर मतदान करने पहुंचे। मतदाताओं के झुंड को देखकर प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई। मतदान केंद्रों के बाहर इनका वोट किसकी तरफ जाएगा, यही चर्चा रही।
15 दिन के बच्चे की मां पहुंची मतदान करने : धोद में मतदान के प्रति उत्साह के बीच 15 दिन की प्रसूता मतदान करने पहुंची। श्रीराम सैनी की पत्नी कौशल्या सैनी काे 15 रोज पहले बच्चा हुआ था। वह अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंची।

उपसरपंच का चुनाव आज
निर्वाचन विभाग के कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार को धोद पंचायत समिति क्षेत्र की सभी 57 ग्राम पंचायतों में उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा। प्रत्याशियों के नामांकन के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा नाम वापसी के बाद जरूरत हुई तो तत्काल मतदान कराया जाएगा। इसी दिन मतगणना कर विजेता प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona could not maintain the guide line, the administration reached the polling room in Palthana, the police chased
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top