राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर की ओर से जारी की गई जिला वार रैंकिंग में बांसवाड़ा ने सितंबर में 11 पायदान की छलांग लगाते हुए 17वां स्थान प्राप्त किया है। जिले को 153.59 अंक मिले हैं।
अगस्त में बांसवाड़ा 28वें नंबर पर था। इसके बाद सितंबर में जिला निष्पादन समिति में जिला कलेक्टर अंकितकुमारसिंह द्वारा सभी ब्लॉक की रैंकिंग पैरामीटर के बिंदुओं पर प्रगति की समीक्षा की गई थी। फिर सभी
सीबीईओ को निर्देश देने के बाद सभी ब्लॉक और जिला स्तरीय टीम ने बेहतरीन प्रगति की, इस कारण जिले ने 11 पायदान ऊपर चढ़कर 17वां स्थान प्राप्त किया। वहीं ब्लॉक की बात करे तो जिला स्तरीय रैंकिंग में प्रथम स्थान पर छोटी सरवन ब्लॉक, दूसरे पर तलवाड़ा और तीसरे स्थान पर बागीदौरा ब्लॉक रहा। स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से जारी रैंकिंग में जयपुर पहले और प्रतापगढ़ अंतिम 33वें नंबर पर रहा। वहीं पड़ौसी डूंगरपुर जिला इस रैंकिंग में 156.09 अंक लाकर 12वें स्थान पर रहा।
बांसवाड़ा पिछले कई सालों से अंतिम तीन पायदान पर ही रहा था। नव पदस्थापित कलेक्टर की पहल से शाला दर्पण प्रभारियों की ब्लॉक वार व पीईईओ क्षेत्रवार कार्यशाला आयोजित करने के निर्देशों के बाद जिला और ब्लॉक कार्यालयों द्वारा इसको अमलीजामा पहनाया गया। इसका परिणाम यह रहा कि आज जिला सम्मानजनक स्थान को प्राप्त कर पाया। आगामी लक्ष्य राज्य के टॉपर 3 जिलों में स्थान प्राप्त करना है, इसके लिए ब्लॉक वार कार्ययोजना बना ली है।
दीनबंधु भट्ट, कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला रैंकिंग प्रभारी, मॉनिटरिंग सेल समग्र शिक्षा बांसवाड़ा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें