श्री अग्रसेन जन्मोत्सव 2020 सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को अग्रवाल समाज द्वारा जिला अस्पताल व जिला पशु चिकित्सालय में सेवा कार्य किए गए। अग्रवाल नवयुवक मण्डल के सचिव अमित नागौरी ने बताया कि सुबह महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को फल, बिस्किट व दूध वितरित कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। शुक्रवार को अग्रवाल महिला मंडल द्वारा ऑनलाइन मास्क डेकोरेशन प्रतियोगिता हाेगी। समाज के लिए ऑनलाइन तंबाेला खेल भी हाेगा।

ट्रस्ट महामंत्री राकेश अग्रवाल, हनुमान अग्रवाल, पवन नागौरी, पंकज मानसिंहका, अनिल बिंदल, दीपक अग्रवाल, बादल रूंगटा, महावीर अग्रवाल, पारस अग्रवाल, रमाकांत अग्रवाल, यशवंत आदि समाजजन उपस्थित थे। साथ ही पशु चिकित्सालय में भर्ती निराश्रित व बीमार पशुओं के लिए दलिया, बाटा, लापसी एवं दवाइयां दी गई। इसमें आदर्श सेवा समिति के सचिव जीपी सिंहल, मुकेश दूदावत, ईश्वर अग्रवाल, उषा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, सुभाष दूदानी, हरीश अग्रवाल, पवन अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। दोपहर में अग्रवाल नवयुवक मंडल द्वारा रंग भरो व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संयोजन नकुल अग्रवाल व अजय लोहिया ने किया। बुधवार को ऑनलाइन क्विज में प्रियल अग्रवाल प्रथम, हेतल गोयल द्वितीय व लक्ष्य अग्रवाल तृतीय रहे। कोरोना पर निबंध प्रतियोगिता में मिशिका गोयल प्रथम, स्वर्णिता अग्रवाल द्वितीय व मन्नत गोयल तृतीय रहे। संयोजन योगेश अग्रवाल व शैलेष गुप्ता ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Agrasen served the sick on birth anniversary, will play Tambella online today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top