साेमवार काे नीट रिजल्ट काे लेकर वायरल हुई खबर झूठी निकली। दरअसल गंगापुरसिटी के एक स्टूडेंट ने साेमवार काे मीडिया संस्थानाें काे मेल भेजकर दावा किया था कि उसके रिजल्ट में गड़बड़ी है। एनटीए की ओर से जारी स्काेरकार्ड में उसके 329 नंबर हैं, जबकि आंसर-की और रेस्पांस शीट के हिसाब से उसके ज्यादा नंबर हैं। स्टूडेंट ने दावा किया था कि एनटीए ने अपनी गलती मानते हुए उसका रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया है, जिसमें उसके 650 नंबर हैं। स्टूडेंट का कहना था कि नए स्काेर कार्ड के हिसाब से वाे एसटी कैटेगरी में ऑल इंडिया टाॅपर है।

मंगलवार काे एनटीए ने स्टूडेंट के दावे काे गलत बताया। एनटीए के डीजी डाॅ. विनीत जाेशी के हवाले से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि स्टूडेंट का नंबर बढ़ने का दावा गलत है। एनटीए ने पूरी जांच के बाद ही रिजल्ट घाेषित किया है। इसमें चूक की गुंजाइश नहीं है। साथ ही एनटीए ने ये भी कहा है कुछ मीडिया संस्थानाें ने इस दावे की पड़ताल किए बिना समाचार प्रकाशित कर दिया, जाे भ्रामक है।

एनटीए इस मामले में आईटी एक्ट के तहत नाेएडा में साइबर सुरक्षा सेल में शिकायत दर्ज करवाएगा। गाैरतलब है कि दैनिक भास्कर ने स्टूडेंट के दावे की खबर प्रकाशित करते समय एनटीए की गलती नहीं बताई थी और ये स्पष्ट उल्लेख किया था कि एनटीए की ओर से इस खबर के तथ्याें की पुष्टि नहीं हुई है।
स्टूडेंट्स काे सलाह-किसी के बहकावे में न आएं

एनटीए ने स्टूडेंट का नाम गुप्त रखते हुए बताया है कि नीट परीक्षा में उसके केवल 329 अंक हैं। साथ डाॅ. जाेशी ने ये भी स्पष्ट किया कि एनटीए स्टूडेंट्स की वाजिब शिकायताें पर विचार करेगा। लेकिन, गलत दावे करने वालाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे स्टूडेंट्स काे डिबार भी किया जा सकता है। डाॅ. जाेशी ने बुलेटिन में स्टूडेंट्स काे सलाह दी है कि वे किसी भी बेईमान व्यक्ति या एजेंट के बहकावे में न आएं। ओएमआर या परिणाम में किसी भी अवैध बदलाव की अपेक्षा न करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NTA denies wrongdoing, DG Belle - wrong claim of increasing number of a student
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top