लायंस क्लब ने मंगलवार को काेरोना बचाव के लिए विज्ञाननगर में कोरोना जनजागरण रैली निकाली। जिसे विज्ञाननगर थानाधिकारी अमर सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली विज्ञाननगर के विभिन्न मार्गाें से गुजरी। गैस एजेंसी पर समाप्त हुई। इस दौरान कोविड बचाव के पोस्टर बांटे गए। मार्ग में बिना मास्क दिखे लोगों की समझाइश कर मास्क बांटे गए। दुर्गेश शर्मा के सहयोग से 1000 मास्क वितरण काॅलोनी व बाजारों में घूमकर कराया गया। रैली के दौरान विज्ञाननगर थाने का पूरा जाप्ता साथ रहा। सचिव प्रमोद विजय ने आभार जताया। इस दाैरान अध्यक्ष राजकुमार लड्ढा, सचिव प्रमोद विजय, दुर्गेश शर्मा, दिनेश खुवाल, सहसचिव सोनल शर्मा, अशोक नुवाल, विजयप्रकाश पारीक, इन्द्रेश गर्ग, राधा खुवाल साथ रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें