श्री राघवेंद्र कला संस्थान द्वारा आयोजित की गई की जा रही श्रीरामचरितमानस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 17 अक्टूबर से निरंतर चल रही है। इसमें सैकड़ों लोग जुड़े हुए हैं। जो व्हाट्सएप के माध्यम से प्रश्नों का उत्तर देते हैं।। नित्य 1:45 पर पर दो प्रश्न दिए जाते हैं और साधक रामचरितमानस से ढूंढ कर उनके उत्तर डेढ़ घंटे के अंदर देते हैं।
संस्था के निदेशक बृजराज गौतम ने बताया कि अब तक 8 प्रश्न हल किए जा चुके हैं और उनके उत्तर के लिए प्रत्याशियों ने काफी परिश्रम करना पड़ा है। प्रश्न का हल ढूंढने के लिए प्रत्याशियाें ने रामचरित मानस काे निकाल कर परिवार पठन-पाठन में लग गए। प्रश्न व उत्तर दोनों ही काफी गंभीरता लिए हुए रखे गए हैं।
प्रश्नों के उत्तर जांचने के लिए निर्णायक मंडल का गठन किया गया। पूरे नवरात्र के बाद 18 प्रश्नों के अंकों के आधार पर मेरिट घोषित की जाएगी। प्रथम द्वितीय व तृतीय साधकों को पुरस्कृत किया जाएगा। शेष को सम्मान पत्र दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें