नाबार्ड की ओर से शुक्रवार से स्वच्छता साक्षरता अभियान शुरू किया गया। यह अभियान 26 जनवरी तक चलेगा। इसमें प्रत्येक जिले में चार से पांच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस स्वच्छता साक्षरता अभियान के तह सिरोही जिले में भी चार जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

नाबार्ड की ओर से शुक्रवार को आबूरोड के देलदर ग्राम पंचायत में जिला स्तरीय स्वच्छता साक्षरता अभियान का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार मीणा तथा कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों ने किया। नाबार्ड की ओर से कार्यक्रम का आयोजन गैर सरकारी संगठन राजस्थान बाल कल्याण समिति के सहयोग से किया गया।

नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक मीणा ने बताया कि अब प्राथमिक क्षेत्र ऋण के तहत शौचालय बनाने तथा मरम्मत करने के लिए भी एसएचजी, एनबीएफसी, कंपरेटिव बैंक तथा विभिन्न वित्तीय संस्थाओं से ऋण लिया जा सकता है। इसके लिए नाबार्ड विभिन्न वित्तीय संस्थाओं को कम ब्याज दर पर पुनर्वित्त उपलब्ध करवाती हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागी के घर में उपलब्ध शौचालय का फीडबैक भी लिया गया।

कार्यक्रम में नाबार्ड की ओर तैयार स्वच्छता पर एक फिल्म भी प्रोजेक्टर पर दिखाई तथा रेडियो जिंगल भी सुनाया गया। मंच पर मौजूद उपस्थित अन्य लोगों ने भी स्वच्छता के बारे में प्रतिभागियों को जागरूक किया। किसानों व महिलाओं ने अपना कार्य अनुभव शेयर किया। कार्यक्रम में देलदर सरपंच गेमाराम, राजस्थान बाल कल्याण समिति आबूरोड से परियोजना प्रबंधक रणजीतसिंह, शिव नारायण रैदास, मनुज गौड़, पर्वतसिंह, पुनाराम, वेलाराम, दीताराम, मानाराम व अरविंद मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aware of the film by showing projector on cleanliness to villagers on behalf of NABARD, also recited radio jingle
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top