काेराेना काल की वजह से बंद हुआ ट्रेनाें का संचालन भले ही अब धीरे-धीरे शुरू हाेने लगा है और रेलवे फेस्टिवल सीजन में भी लंबी दूरी की कई ट्रेन प्रवासियों की सुविधा के लिए चलाने की तैयारी कर रहा है, लेकिन झुंझुनूं की अभी भी उपेक्षा हाे रही है। सरकार की ओर से फेस्टिवल सीजन के लिए शुरू की जा रही स्पेशल ट्रेनाें का लाभ भी झुंझुनूं की जनता काे नहीं मिलने वाला है क्योंकि उनका रूट चूरू और सीकर होकर ही रखा गया है।
रेलवे की ओर से श्रीगंगानगर से बांद्रा के लिए शुरू की गई ट्रेन पड़ाेसी जिले सीकर व चूरू हाेकर गुजरेगी, लेकिन झुंझुनूं के लाेगाें काे अभी तक देश व प्रदेश की राजधानी के लिए ट्रेन की सुविधा के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
दरअसल, ब्राॅडगेज का काम होने से पहले झुंझुनूं जिला ट्रेनाें के मामले में संताेषजनक स्थिति में था। दिल्ली लाेहारू, सीकर व जयपुर के लिए कई ट्रेन चलती थी। हर दाे घंटे में एक ट्रेन थी, लेकिन ब्राॅडगेज के बाद ट्रेनाें के लिए जिले के लाेग तरस गए। दिल्ली व जयपुर के लिए एक भी नियमित ट्रेन नहीं शुरू हाे पाई। इस कारण लाेगाें काे बसाें में सफर करना पड़ रहा है।
इसके कारण बसों में अधिक किराया व कष्टदायक यात्रा करने की मजबूरी हाे रही है। काेराेना काल में भी पिछले साल माह से ट्रेनाें का संचालन बंद है। अब अनलाॅक हाेने पर सरकार की ओर से कई रूट पर ट्रेनाें का संचालन शुरू किया गया है, लेकिन सीकर से झुंझुनूं, चिड़ावा लाेहारू रूट पर अभी तक ट्रेनाें का संचालन शुरू नहीं हुआ है।
जयपुर-जैसलमेर ट्रेन चलाने की हाे रही है कवायद : झुंझुनूं सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने रेल मंत्री पीयूष गाेयल काे ज्ञापन देकर जयपुर से जैसलमेर के बीच चलने वाली ट्रेन का विस्तार करते हुए इसे सप्ताह में तीन दिन सीकर, झुंझुनूं, लाेहारू, सादुलपुर हाेकर चलाने की मांग की है। क्योंकि त्याेहारी सीजन में दिसावर में रहने वाले लाेगाें की आवाजाही काफी रहती है।
सीकर-चूरू काे मिली फेस्टिवल सीजन ट्रेन
दीपावली काे देखते हुए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनाें का संचालन शुरू किया गया है। श्रीगंगानगर से बांद्रा के बीच ट्रेन शुरू की गई है। यह ट्रेन सीकर एवं चूरू हाेकर गुजरेगी। इससे सीकर व चूरू जिले के लाेगाें काे फायदा हाेगा। बिसाऊ से होकर गुजरेगी, लेकिन वहां स्टापेज नहीं है।
दिल्ली और जयपुर के लिए अभी तक ट्रेन नहीं
दूरदराज के महानगराें की बात छाेड़िए, झुंझुनूं से फिलहाल प्रदेश और देश की राजधानी जयपुर व दिल्ली के लिए काेई ट्रेन नहीं चल रही है। काेराेना काल से पहले सप्ताह में दाे दिन बुधवार व शुक्रवार काे सराय राेहिल्ला से सीकर के बीच ट्रेन चलती थी, जबकि सप्ताह में तीन दिन सैनिक एक्सप्रेस जयपुर से दिल्ली के बीच जाती थी।
इसके अलावा रेवाड़ी-सीकर के बीच ट्रेन चलती थी। सप्ताह में तीन दिन काेटा-हिसार ट्रेन भी झुंझुनूं हाेकर शुरू की गई थी, लेकिन सात महीने से ट्रेनाें का संचालन बंद हाेने से इस रूट के रेलवे स्टेशनाें पर सूनापन छाया है। लाेगाें काे बसाें में सफर करना पड़ रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें