नगर निगम चुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने युवाओं पर ज्यादा भरोसा जताया है। दोनों पार्टियों ने 40 साल से कम उम्र के 160 प्रत्याशी उतारे हैं। हालांकि कांग्रेस ने ने भाजपा से अधिक युवाओं काे टिकट दिए हैं। कांग्रेस ने दाेनाें निगमों के 150 वार्डाें में से 93 टिकट 40 वर्ष से कम उम्र वालों को दिए हैं। वहीं, भाजपा ने 67 युवाओं को टिकट दिया है।
भास्कर ने कांग्रेस द्वारा दिए गए टिकट का उम्र के हिसाब से एनालिसिस किया ताे सामने आया कि काेटा उत्तर नगर निगम में 70 में से 40 टिकट 40 वर्ष तक की उम्र वालाें काे दिए गए हैं। वहीं काेटा दक्षिण नगर निगम में 80 में से 40 वर्ष तक की उम्र वाले 53 लाेगाें काे टिकट दिए हैं।
टिकट वितरण समिति में शामिल कांग्रेसियाें का कहना है कि भले ही उम्र काे लेकर पार्टी की काेई लाइन नहीं थी, लेकिन निगम चुनाव में ऐसे युवाओं की ज्यादा जरूरत हाेती है, जिनके पास भागदाैड़ करने की एनर्जी हाे। वरिष्ठ नेताओं का संरक्षण भी हाेना चाहिए ताकि मार्गदर्शन मिलता रहे। इसलिए युवाओं व वरिष्ठ दाेनाें काे उसी अनुपात में टिकट दिए गए हैं।
वहीं बीजेपी ने इस बार निगम चुनाव में दोनों नगर निगमों में 150 में से 67 टिकट ऐसे लाेगाें को दिए हैं, जिनकी उम्र 40 साल से कम है। वहीं, 70 से ऊपर के एक भी व्यक्ति को प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। पार्टी ने इस बार पहले से यही रणनीति तय की थी कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौका दिया जाए और उसी के तहत यह टिकट वितरण किया गया है।
भास्कर ने बीजेपी के 150 टिकटों का विश्लेषण किया तो सामने आया कि 25 उम्मीदवार तो ऐसे हैं, जिनकी उम्र 30 साल से भी कम है। वहीं, 53 उम्मीदवारों की उम्र 41 से 50 साल के बीच है। 60 साल से ऊपर के सिर्फ 7 उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं।
कोटा उत्तर नगर निगम में युवाओं को ज्यादा महत्व दिया गया है। पार्टी नेताओं की मानें तो इस बार कई कैंडिडेट उच्च शिक्षित भी हैं, जो राजनीतिक क्षेत्र में आकर समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं। अब देखना यह है कि संबंधित वार्डों की जनता इन युवाओं पर कितना भरोसा करती है।
एनालिसिस: कांग्रेस ने दोनों निगमों में 60 साल से अधिक के 11, भाजपा ने 7 प्रत्यािशयों को दिया मौका
दोनों पार्टियों में 21 साल के 3 प्रत्याशी : उत्तर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने 21 साल की युवती वैशाली जैन काे टिकट दिया है। पार्टी के 150 टिकटाें में यह सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं। वैशाली जेडीबी काॅलेज में महासचिव रह चुकी हैं। वहीं कांग्रेस ने काेटा दक्षिण नगर निगम से नवीन यादव और काेटा उत्तर नगर निगम से गुंजन कुमार को टिकट दिया है। दोनों की उम्र 21 साल है। कांग्रेस में सबसे अधिक उम्र का उम्मीदवार 66 साल का है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें