निगम चुनाव के लिए प्रचार शुरू हो चुका है। कोरोना से बचाव के लिए राज्य निर्वाचन विभाग ने गाइडलाइन जारी की है। प्रत्याशियों को डोर टु डोर प्रचार के दौरान वोटरों के गले मिलने, हाथ मिलाने या पैर छूने की मनाही है। हालांकि ज्यादातर उम्मीदवार गाइडलाइन की अनदेखी करते दिख रहे हैं। इसके बावजूद कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो चुनाव प्रचार के दौरान पूरा एहतियात बरत रहे हैं। मंगलवार को विज्ञान नगर में एक प्रत्याशी डोर टु डोर प्रचार के दौरान मास्क पहनकर निकला और वोटर्स से दूरी बनाकर ही वोट मांगे।

एक वार्ड में निर्दलीय काे समर्थन देने की तैयारी में भाजपा

कोटा उत्तर व दक्षिण नगर निगम चुनाव में दाखिल किए गए नामांकनों की स्क्रूटनी में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। दोनों निगमों में बीजेपी के एक-एक प्रत्याशी का नामांकन अलग-अलग कारणों से रद्द कर दिया गया है। शाम को जैसे ही यह सूचना पार्टी के बड़े नेताओं को मिली तो वे इन वार्डों में समर्थन देने के लिए विकल्प ढूंढने में जुट गए।जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने बताया कि कोटा उत्तर नगर निगम के वार्ड 30 से पार्टी ने निशा यादव को सिंबल जारी किया था। यह वार्ड एससी महिला के लिए रिजर्व है।

मंगलवार काे हमें बताया गया कि उक्त प्रत्याशी के पास जाति प्रमाण पत्र अन्य राज्य का था, जिसे निर्वाचन विभाग ने अमान्य कर दिया और उसका नामांकन रद्द कर दिया। इस वार्ड में हम किसी दूसरे उम्मीदवार को समर्थन करने की स्थिति में नहीं हैं। इसी तरह कोटा दक्षिण विधानसभा के वार्ड 43 से अब्दुल हमीद का भी नामांकन रद्द कर दिया। हमीद पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी थे। उनका नामांकन संतान संबंधी कारणों से रद्द किया गया है। इस वार्ड में पार्टी ने किसी निर्दलीय को समर्थन देने का मन बनाया है, जिसकी घोषणा बुधवार को की जा सकती है।

दिनभर चलती रही बागियों की मान-मनौव्वल, बड़े नेता बोले-अभी कई मौके आएंगे : बीजेपी में दिनभर बागियों की मान-मनौव्वल चलती रही। पार्टी से बगावत करके दोनों निगमों में करीब 26 लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं, इनमें सामान्य वार्डों में बागी ज्यादा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने मंगलवार काे दिनभर समझाइश के प्रयास किए हैं, उन सभी लोगों से भी संपर्क किया गया है, जिनकी बात ये मान सकते हैं। एक-एक करके इनसे बंद कमरे में भी बात की गई।

माना जा रहा है कि ज्यादातर लोगों को नाम वापस करने के लिए राजी कर लिया गया है। वरिष्ठ नेताओं ने यह भी प्रलोभन दिया कि अभी कई मौके आएंगे, जहां उनको एडजस्ट किया जाएगा। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व कोटा उत्तर के चुनाव संयोजक लक्ष्मण सिंह खींची ने बताया कि सभी नाम वापस हो जाएंगे, सभी पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं। आवेश में नामांकन भर दिए, लेकिन सभी अब एकजुट होकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को जिताएंगे।

36 उम्मीदवारों के 63 नामांकन खारिज हुए

नगर निगम चुनाव में नामांकन पत्राें की जांच में काेटा उत्तर और दक्षिण निगम के कुल 63 नामांकन खारिज हाे गए। इसमें से भाजपा के दाे और बाकी निर्दलीय है। कांग्रेस के अधिकृत एक भी प्रत्याशी का नामांकन खारिज नहीं हुआ। खारिज हाेने वालाें में काेटा उत्तर से 20 तथा काेटा दक्षिण से 43 नामांकन शामिल हैं। अब काेटा उत्तर में 70 वार्डाें पर 260 प्रत्याशी और काेटा दक्षिण के 80 वार्डाें में 337 प्रत्याशी बचे हैं। अब 22 अक्टूबर तक नाम वापस लिया जा सकता है। उसके बाद तस्वीर साफ हाेगी कि किस वार्ड में कितने प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The corporation turned out to campaign in the election, instead of going close to the voters, with folded hands, ask for votes
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top