कांग्रेस में टिकटों के बंटवारे को लेकर चली माथापच्ची खत्म हो गई। अब प्रत्याशियों के लिए पहली चुनौती अपनी पार्टी के बागी प्रत्याशी हैं जिनकी मान मनौव्वल में अब वे स्थानीय विधायक से लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं। जयपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास बागियों की नाराजगी दूर करने के लिए उन्हें आने वाले समय में राजनीतिक नियुक्ति में समायोजित किए जाने का भरोसा दे रहे हैं।

पार्टी के सिंबल के साथ नामांकन भरने वालों के साथ बड़ी तादाद में उन बागियों ने भी नामांकन दाखिल किए जो पार्टी से टिकट की दौड़ में शामिल थे। हालांकि कांग्रेस में इस वक्त संगठन नहीं है इसलिए औपचारिक रूप पार्टी के पास फिलहाल ऐसा कोई फीडबैक नहीं है कि उसके कितने कार्यकर्ताओं ने बागी होकर नामांकन दाखिल किए। लेकिन विधायकों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के आकलन के मुताबिक करीब 150 से ज्यादा बागियों ने कांग्रेस प्रत्याशियों के सामने नामांकन भर कर मुश्किलें खड़ी कर दी। इसमें जयपुर हेरिटेज में सबसे ज्यादा करीब 42 बागी हैं।


जयपुर ग्रेटर में बागियों के 18 से 20 नामांकन दाखिल हुए हैं। हालांकि स्थानीय विधायक व विधायक प्रत्याशी इस बात की उम्मीद लगा रहे हैं कि वे बागियों को मना लेंगे और नामांकन वापसी के समय इनमें से कई लोग अपना नामांकन वापस लेंगे। इसी तरह कोटा व जोधपुर में मिलाकर करीब 90 से ज्यादा बागी चुनावी मैदान में खड़े हैं। इसको लेकर सबसे अधिक चिंता विधायकों और विधायक प्रत्याशियों को हो रही है क्योंकि हार-जीत का ठीकरा इन्हीं के ऊपर फूटना है।

231 नामांकन खारिज, 2667 प्रत्याशी बचे

नामांकनाें की जांच के बाद तीनाें शहराें में 231 प्रत्याशियाें के नामांकन में कमियां पाए जाने की वजह से इन प्रत्याशियाें के नामांकन खारिज किए गए है। इन तीनाें शहराें में 2898 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे लेकिन जांच में नामांकन खारिज हाेने के बाद 2667 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में बचे है।

नामांकन खारिज हाेने के बाद

  • जयपुर हैरिटेज 549 से 508
  • जयपुर ग्रेटर 876 से 822
  • जाेधपुर नाॅर्थ 429 से 365
  • जाेधपुर साउथ 411 से 375
  • काेटा नाॅर्थ 276 से 260
  • काेटा साउथ 357 से 337

भाजपा: 140 लोगों ने संगठन के खिलाफ पर्चे भरे; जयपुर शहर से सबसे ज्यादा 57 प्रत्याशी बागी हुए

नगर निगम चुनाव के तहत जयपुर, जाेधपुर और काेटा में बीजेपी के कट्टर कार्यकर्ता माने जाने वाले करीब 140 लाेगाें ने बागी हाेकर संगठन के खिलाफ पर्चे दाखिल किए है। बीजेपी ने ऐसे कार्यकर्ताओं काे चिन्हित करके इस संबंध में सूची तैयार कर ली है। इनमें सर्वाधिक प्रत्याशी जयपुर शहर से है और इनकी संख्या 57 के करीब है।


इसी तरह जाेधपुर शहर में बीजेपी के ही मजबूत कार्यकर्ता माने जाने वाले 43 लाेगाें ने पर्चे दाखिल किए हैं। काेटा में 40 लाेग बागी हाेकर बीजेपी के खिलाफ ताल ठाेक रहे है। इनके ताल ठाेकने से संगठन की चिंताएं बढ़ गई है क्याेंकि इनके साथ बीजेपी के कई कार्यकर्ता भी चुनाव मैदान में खड़े हुए हैं।


डैमेज कंट्राेल की नेताओं काे जिम्मेदारी दी
बीजेपी के प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के निर्देश पर बागियाें काे नाम वापसी कराने की दिशा में काम शुरु कर दिया है। पार्टी के स्थानीय नेता, पूर्व विधायक, मंडल के पदाधिकारी इन्हें मनाने में जुटे है। तीनाें शहराें में थ्री लेयर के प्रभारी इस काम की माॅनिटरिंग कर रहे हैं।

हमें यकीन है कि नाम वापसी के दिन पार्टी के सभी बागी अपना नाम वापस लेकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के साथ खड़े मिलेंगे। इसके अलावा जाे व्यक्ति खुद काे पार्टी का कार्यकर्ता मानकर खुद काे बागी बता रहा है हमारे लाेग उनसे भी नाम वापसी का अनुराेध कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पार्टी को भरोसा-कई बागी अपना नाम वापस ले लेंगे
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top