शहर में दिनाेंदिन काेराेना संक्रमित मरीजाें की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अब ताे हालात यह है कि राेजाना सवा चार साै से ज्यादा मरीज राजधानी में काेराेना संक्रमण की चपेट में आ रहे है। ऐसे में लाेगाें काे जागरूक करने के लिए और काेराेना संक्रमण से बचने के लिए नगर निगम के कर्मचारी डाेर टू डाेर शहर के करीब पांच लाख घराें तक पहुंचेंगे।
लाेगाें काे संक्रमण से बचने के लिए जागरूक करेंगे और घर के बाहर स्टीकर चस्पा करेंगे। इसके लिए नगर निगम ने शहर भर में अभियान शुरू कर दिया है।
अभियान के तहत निगम द्वारा करीब ढ़ाई लाख मास्क का वितरण किया जाएगा। इस पर करीब 27 लाख रुपए खर्च हाेंगे। इसके लिए निगम ने एक फर्म काे टैंडर दे दिया है। लाेगाें काे जागरूक करने के लिए प्रत्येक वार्ड का प्रभारी एसआई काे बनाया गया है।
ग्रेटर निगम व हैरिटेज निगम के 250 वार्ड के आधार पर 50 ग्रुप बनाए गए है। ग्रुप में शामिल कर्मचारी अपने इलाके में पहुंचकर संक्रमण से बचने के उपाय बताएंगे। नगर निगम मुख्यालय के और जाेन स्तर पर लगे अधिकारी इस अभियान की माॅनिटरिंग करेंगे। अभियान में लापरवाही करने वाले कर्मचारियाें के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें