प्रदेश में निशुल्क दवा योजना में लगे सरकारी फार्मासिस्टों के गांधीगिरी तरीके से आंदोलन के बावजूद 9 साल से कैंडर का इंतजार है। सरकार ने आज तक पदोन्नति कैडर की घोषणा तक नहीं की है। जो भी सरकार आती है सिर्फ आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं देती। दवा योजना को देशभर में पहले नंबर लाने वाले फार्मासिस्टों को सरकार की अनदेखी के चलते डिप्रेशन का शिकार हो रहे है।
राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष आनंद सूरा व फार्मा यूथ वेलफेयर संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि सरकार निशुल्क दवा योजना के दस साल पूरे होने से पहले सरकारी फार्मासिस्टों को तोहफा दे सकती है। राजस्थान फार्मेसी काउंसिल के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.ईश मुंजाल ने भी कैंडर के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिख चुके है।
उल्लेखनीय है कि 2 अक्टूबर 2011 को मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों में दवा बांटने के लिए सरकारी फार्मासिस्टों की नियुक्ति की थी। लेकिन अभी तक कैडर का गठन नहीं होने से सरकारी सेवा से मोह भंग होता जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें