शहर के वार्ड नंबर 3 में शनिवार-रविवार रात्रि को चोरों ने 2 दुकानों के शटर के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन दुकान मालिक की सजगता से चोर घटना को अंजाम नहीं दे सके। जानकारी के अनुसार टैगोर कॉलेज के निकट रात्रि करीब ढाई बजे महावीर इंटरप्राइजेज व बजरंगबली सेनेट्री की दुकान के चोरों ने लोहे की रॉड से ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। इसी दौरान दुकान मालिक

महावीरप्रसाद सारस्वत ने चोरों को दुकान के ताले तोड़ते हुए देख लिया, शोर मचाने पर चोर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। दुकान मालिक सारस्वत ने बताया कि घर के निकट की दोनों दुकानें हैं। बजरंगबली सेनेट्री का रविवार सुबह मुहूर्त था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chari's attempt to break the locks of two shops, thieves failed due to the alertness of the shop owner
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top