भाजपा महिला मोर्चा ने 5 मंदिरों में दीप जलाकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 56वां जन्मदिन मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली के निर्देशानुसार महिला मोर्चा सुभाष मंडल ने रोडवेज बस स्टैंड स्थित गणेश मंदिर में मंडल अध्यक्ष रेखा शर्मा के सानिध्य में पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल के आतिथ्य एवं महिला मोर्चा प्रभारी मधु शर्मा की उपस्थिति में दीप जलाए।

जिला मंत्री शोभिका जागेटिया, ज्योति आशीर्वाद, प्रतिभा माली, निशा जैन, पूनम शर्मा, कल्पना तिवारी लीला तेली, चंदा सोनी, मोनिका माहेश्वरी, तारा शर्मा, कैलाश जीनगर उपस्थित थे। जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत शहर के पांच प्रमुख मंदिरों में गणेश मंडल महिला मोर्चा भाजपा द्वारा गणेश मंदिर गांधीनगर में मधुबाला एवं चंदा शर्मा के सानिध्य में दीप प्रज्ज्वलित किए।

इंदु बंसल, रेखा साधु, दीपा सोनी, तारा शर्मा आदि माैजूद थीं। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन गुरुवार को भाजपा कार्यालय में 2 पौंड का केक काटकर मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटा गया। इस दौरान अरुण जैन, जिला सह प्रवक्ता हरीश सालवी, गोपाल शर्मा, गणेश मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंगीवाल, राजेश सेन आदि माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP Mahila Morcha celebrates Amit Shah's birthday at five places
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top