कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान लॉकडाउन व अनलॉक में मानव सेवा करने वाले संगठनों और समाजसेवी नागरिकों को यहां शुक्रवार को गायत्री पब्लिक साइंस एकेडमी स्कूल (जीपीएस) परिसर में कोरोना वॉरियर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। दैनिक भास्कर के चतुर्थ स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक समाज सेवकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत उदेई मोड थाना प्रभारी जगदीश भारद्वाज ने मां सरस्वती की तस्वीर समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया।

इस मौके पर सामान्य चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश चंद गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है, पीडि़त मानवता की सेवा में जुटे लोग, संस्थाएं निश्चित रूप से पुण्यशाली है। वरिष्ठ चिकित्सक व ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. बृजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, दैनिक भास्कर के सामाजिक सरोकार सराहनीय है, इससे समाज के हर तबके को संबल मिलता है।

जीपीएस स्कूल के निदेशक गोपाल भाई स्लेट ने स्वागत व प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है, शहर के लोगों ने कोविड-19 के दौरान मानव सेवा का सबसे अच्छा उदाहरण पेश किया। अतिथि एसएचओ भारद्वाज ने कहा कि जीपीएस व दैनिक भास्कर ने मिलकर कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करके उन्हें हौंसले को बुलंद किया है। संचालन राजीव गौतम ने किया।

पुष्प वर्षा के साथ सम्मान

संयोजक व विद्यालय के व्यवस्थापक चेतन अग्रवाल ने बताया कार्यक्रम में थाना प्रभारी भारद्वाज, डॉ. अकरम खान, पीएमओ डॉ. गुप्ता, ब्लड़ बैंक प्रभारी, डॉ. कपिल देव शर्मा को सेवाभावी अवॉर्ड, प्रदीप बंसल, दीपक वशिष्ठ, राजेश गौतम, रामप्रकाश मीणा, पुरुषोत्तम टल्लन, ओमप्रकाश गुप्ता, विशम्भर दयाल, अभिषेक, शिवम, उमेश हलवाई, मनोज जैन, अधिवक्ता महेन्द्र कुम्बाल, उत्तम मीणा, मनोहर गुप्ता, सीताराम गर्ग, कुंजीलाल, गौतम आदि सहित कई समाजसेवी लोगों को कोरोना वॉरियर्स अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान पुष्प वर्षा की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona Warriors received service honors in Gangapur
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top