स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल में शुक्रवार को गांधी-शास्त्रीजी की जयंती मनाई गई। साथ ही विद्यार्थियों ने गांधी-शास्त्रीजी के पदचिन्हृों पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य बत्तीलाल मीणा की अध्यक्षता में गांधी-शास्त्री जयंती पर ऑनलाइन निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फूलचंद मीणा ने शास्त्रीजी को ईमानदार, कर्मठ बताते हुए उनके पदचिन्हृों पर चलने का आह्वान किया। मीडिया प्रभारी पुखराज मीणा ने बताया कि इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता में साक्षी सैन, पूर्ति अग्रवाल, रघुनंदनसिंह, अंजली मीणा, अनसिका सोनी व रेणु शर्म, पोस्टर प्रतियोगिता में कुमकम अग्रवाल, हर्षिता प्रजापति, मयंक मीणा, नैना पाठक, संजना मीणा, धर्मराज सोनी, कृतिका पाठक, दिलखुश ने स्थान प्राप्त किया। क्विज, प्रश्नोत्तरी की लिंक को ग्रुप पर डाल दिया गया है। विद्यार्थियों लिंक खोलकर जुड़ा जा रहा है और प्रतियोगिता में अधिकाधिक संख्या में छात्र भाग ले रहे है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें