नगर निगम चुनाव में शुक्रवार काे सभी प्रत्याशियाें काे चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। राष्ट्रीय पार्टियाें के ताे चिन्ह निर्धारित है, लेकिन जाे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें अलग-अलग चिन्ह आवंटित किए गए। इस बार चुनाव में चिन्ह भी कुछ नए अलग हटकर आए हैं। निर्दलीयाें के लिए 39 चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं। जिसमें कंप्यूटर, पेट्राेल पंप, हेलमेट, हेलीकाॅप्टर, कैमरा, टेलीविजन, टेलीफाेन, कुकर, अलमारी, गुब्बारा, गैस सिलेंडर, कांच का गिलास, कप प्लेट, चारपाई, खिड़की, मेज, अंगूठी, प्रेस,कैची, ऑटाेरिक्शा, बाल्टी, सिलाई मशीन, डीजल पंप, टाॅर्च, हारमाेनियम, स्टूल, लेटर बाॅक्स, ब्रीफकेस, सीटी, बैट शामिल है।
1 वार्ड में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी का एक ही नाम, 2 वार्डाें की कांग्रेस उम्मीदवार का मंजू सैनी : एक ही नाम के उम्मीद्वार एक ही वार्ड से मैदान में है। दक्षिण नगर निगम के वार्ड 1 में दाेनाें ही प्रमुख पार्टियाें के प्रत्याशी का नाम दिलीप है। कांग्रेस से दिलीप पाठक और भाजपा से दिलीप अराेड़ा आमने-सामने हैं। इसी प्रकार वार्ड 23 से ताे कांग्रेस और भाजपा की प्रत्याशी के नाम और सरनेम दाेनाें ही एक है। कांग्रेस की प्रत्याशी का नाम भी आरती शाक्यवाल और भाजपा की प्रत्याशी का नाम भी आरती शाक्यवाल है। उत्तर के वार्ड 28 और 29 में कांग्रेस की प्रत्याशियों का नाम मंजू सैनी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें