निकटवर्ती गांव 59 एफ में चाकू से हुए हमले में पिता-पुत्री सहित तीन लाेग घायल हाे गए। तीनाें काे यहां सरकारी अस्पताल में लाया गया। एक युवती राजकाैर व उसके पिता जग्गासिंह प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर रेफर किया गया है। राजकौर को जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चाकू के वार से घायल एक ग्रामीण का भी प्राथमिक उपचार किया गया। चक 59 एफ के ग्रामीणों ने मौके पर हमलावर काे पकड़कर गजसिंहपुर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि घायलाें के बयान नहीं हाे पाने के कारण देर रात तक केस दर्ज नहीं हाे पाया था। हमलावर युवती का जानकार ही बताया गया है। गजसिंहपुर थाने के एएसआई मनीराम सूचना मिलने पर गांव गए थे। घायल बयान दर्ज हाेने या परिवार की ओर से केस दर्ज करवाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार शाम को गजसिंहपुर थाना क्षेत्र के गांव 59 एफ में एक युवती व उसके पिता को घर में घुसकर एक युवक ने चाकू के वार से घायल कर दिया। अस्पताल आए ग्रामीणों ने बताया कि जग्गासिंह पुत्र मंगलसिंह बावरी की 23 वर्षीय पुत्री राजकौर अष्टमी को लेकर शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे घर में पूजा पाठ कर रही थी। अचानक सुखपाल सिंह पुत्र गंगाराम निवासी खाजूवाला घर में घुस गया। राजकौर पर अचानक चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया।

हमलावर ने बीच-बचाव करने आए जग्गासिंह के पेट में भी चाकू मार दिया । इसी दौरान गांव के महेंद्र पुत्र हरनाम सिंह आया तो युवक ने उस पर भी वार कर उसे दी घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हमलावर को पकड़ लिया और गजसिंहपुर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने जग्गा सिंह उम्र 52 वर्ष व उसकी बेटी राजकाैर 23 वर्ष को गंभीर हालत में राजकीय अस्पताल श्रीकरणपुर में भर्ती करवाया गया। चाकू के वार से युवती के गंभीर घायल युवती की श्रीगंगानगर ले जाते रास्ते में मौत हो गई। हॉस्पिटल के डॉ. जितेंद्र बोगिया व डॉ. नीरज अरोड़ा ने पिता-पुत्री का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद गंभीर हालात में दाेनाें काे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया था।

मृतका श्रीगंगानगर से शुक्रवार काे ही अपने गांव गई थी, हमलावर खाजूवाला का

घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे ग्रामीण कृष्णसिंह व गुरमेल सिंह ने बताया कि सुखपाल सिंह नाैकरी लगवाने के झूठे झांसे देकर लोगों से ठगी करता है। आराेप है कि वह कई युवकों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर चुका है। इस पर ग्रामीणों ने उक्त युवक के विरुद्ध पुलिस में मुकदमा भी दर्ज करवाया था। हमलावर सुखपाल का गांव में आना जाना था। मृतका राजकाैर श्रीगंगानगर में रहकर पढ़ाई कर रही है। वह शुक्रवार काे ही दुर्गा अष्टमी को लेकर श्रीगंगानगर से घर पर आई थी। सुखपाल सिंह अक्सर गांव में आता था। लेकिन शुक्रवार को अचानक युवक ने युवती व उसके पिता पर हमला कर उसे घायल कर दिया। हॉस्पिटल में स्थानीय पुलिस के हवलदार सहीराम व गजसिंहपुर थाने के हवलदार सुंदरलाल जानकारी जुटा रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Woman stabbed to death in house
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top