शहर में 38 साल पहले बने राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भवन के विकास कार्य के लिए दानदाता आगे और स्कूल की तस्वीर ही बदल दी। स्कूल की दशा सुधारने के लिए महिला व्याख्याता ने पहल की और रंगरोगन के लिए 1 लाख रुपए दिए। साथ ही स्कूल स्टाफ ने भी 1 लाख रुपए एकत्रित कर विकास कार्य के लिए दिए।
इसी तरह स्कूल भवन का विकास करवाने के इस कार्य में दानदाताओं व शिक्षकों ने मिलकर करीब साढ़े तीन लाख रुपए व डेढ लाख रुपए से अधिक का फर्नीचर व अन्य सामान भेंट किया है।
राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य जब्बरसिंह राव ने बताया कि व्याख्याता विमला परिहार ने स्कूल भवन पर रंगरोगन करवाने की पहल करते हुए 1 लाख रुपए भेंट किए। इसके साथ स्कूल के स्टॉप ने भी भवन विकास के लिए 1 लाख रुपए दिए।
इसके बाद योग दर्शन क्लब ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्कूल के कक्षा-कक्षाओं में 12 पंखे, उद्योग संघ शिवगंज ने 34 कुर्सियां, वीर तेजा वाॅलीवाल क्लब ने छोटा माइक सेट उपलब्ध करवाया है, जबकि स्व. मातृश्री विमला देवी अग्रवाल की स्मृति में राधेश्याम अग्रवाल की ओर से स्कूल में 6 छोटे बैंच व 6 लोहे की कुर्सियां, छात्र विकास कोष से 500 कुर्सी-टेबल, नल व्यवस्था, स्टाप, लेब में फर्नीचर रिपेरिंग, बालिका विद्यालय भवन में लाइट फिटिंग, शौचालय व टायलेट की मरम्मत करवाई गई है।
स्कूल भवन में विकास कार्य कराने के लिए डॉ. सोहनलाल कुमावत ने 31 हजार, विद्यार्थी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रणछोड़ जालोरा ने 25 हजार, विद्यार्थी परिषद अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने 25 हजार, मॉडर्न डिफेंस स्कूल के निदेशक नरेंद्रसिंह राजपुरोहित ने 11 हजार, ताराचंद कुमावत ने 11 हजार, सेवानिवृत शिक्षक देवीसिंह चौहान ने 11 हजार, चांंदाना निवासी करणसिंह राव ने 5 हजार, पूर्व प्रधानाचार्य सोमेश्वरसिंह मांधाता ने 5 हजार, आशापुरा स्वीट्स शिवगंज के पुराराम कुमावत ने 5 हजार व सुमेरपुर के जोपसिंह परमार ने 5 हजार 151 रुपए भेंट किए हैं।
स्कूल में है 33 कमरे, 18 कमरों में चलती है कक्षाएं
स्कूल भवन में कुल 33 कमरे है, जिसमें अध्ययन के लिए 18 कक्षा-कक्ष बने हुए है। प्रधानाचार्य ऑफिस, भौतिक, जीव विज्ञान, रसायन, कंप्यूटर लेब, एग्रीकल्चर, एनसीसी रूम, ओपन बोर्ड रूम, एनएसएस रूम, चित्रकला रूम, विधिक कक्ष, परीक्षा कक्ष, स्पोर्टस रूम व स्टोर रूम है, जिसमें हाल ही रंगरोगन होने एवं मरम्मत कार्य और फर्नीचर की व्यवस्था हो गई है। इससे विद्यार्थियों को अब सुविधा होगी।
चार दीवारी की भी बढ़ाई जाएगी ऊंचाई
शिक्षकों ने बताया कि स्कूल भवन की चार दीवारी बनी हुई है, लेकिन उसकी ऊंचाई कम होने से रात के समय कुछ शरारती तत्व उसे कूद कर अंदर आ जाते है। ऐसे में दीवार की करीब 4 फीट अाैर ऊंचाई बढ़ाने के लिए विधायक संयम लोढ़ा से आग्रह किया गया। विधायक के मार्गदर्शन पर नगर पालिका मंडल की ओर से चारदीवारी की ऊंचाई जल्द ही बढ़ाई जाएगी। स्कूल भवन में 6 कक्ष नए भी बनाए गए हैं।
इनका भी रहा सहयोग
स्कूल भवन के विकास कार्य में प्रधानाचार्य जब्बरसिंह राव, व्याख्याता घीसुलाल सुथार, डॉ. हनवंतसिंह मेड़तिया, ईश्वरसिंह राव, धीरेंद्रसिंह, बजरंगसिंह, कुलदीप एन सोलंकी, धनराज वर्मा, मुकेश कुमार सोलंकी, लच्छाराम भार्गव, धर्मेंद्र कुमार, शक्तिसिंह, राजेश राव, दिनेश कुमार, रामचंद्र रावल, गणेशराम मीणा, दिनेश कुमार सुथार, अमित कुमार शर्मा, अनिल साठीवाल, मो.शाबीर, सोनाराम मीणा, मीनाश्री बंसल, नफीसा टांक, चौधरी राजकुमारी, किरण दाद्यीच, मीनाश्री, जयश्री व रमेश कुमार का सहयोग रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें