आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल में गुरुवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा के प्रतिभावान छात्राें काे सम्मानित किया गया। संस्था प्रधान लोकेश भट्ट ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता पूर्व सूबेदार तेजसिंह राणावत ने की। मुख्य अतिथि विद्या भारती के जिला सचिव देवराजसिंह थे। छात्र-छात्राओं को गोशाला का दर्शन भी कराया। बैंगलुरु में पदस्थ यहां के पूर्व छात्र ऋषभ आचार्य ने छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। गोविंदराम गाडोदिया, कोषाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, सचिव भगवानसिंह कानावत सहित स्टाफ सदस्य माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें