ग्राम पंचायत पानी की समस्या बनी हुई है। पिछले एक महीने से पेयजल आपूर्ति ठप है। 200 घरों की आबादी, मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था करना लोगों के जिम्मे हो गया। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को समस्या बताई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। राजूसिह भाटी व पूनमसिंह राठौड़ ने बताया कि पिछले एक महीने पहले नलकूप की मोटर खराब हो गई थी। जिसे ठीक नहीं कराया गया है। ऐसे में ग्रामीणों को एक टैंकर पानी के लिए पांच से छह सौ रुपए देने पड़ रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें