उपखंड अधिकारी उत्साह चौधरी और डीएसपी विनोदकुमार की माैजूदगी में मानपुरा में बुधवार काे महिला जागरुकता रैली निकाली। ऑपरेशन आवाज के तहत कार्यक्रम हुआ। लोगों ने किसी तरह का अपराध सहन नहीं करने, नारी का सम्मान बढ़ाने के लिए काम करने की शपथ ली। युवाओं ने कहा कि वे न अपराध करेंगे और न ही अपराध सहेंगे। डीएसपी विनाेदकुमार ने पाॅक्सो सहित विभिन्न कानूनों की जानकारी देते हुए बेटियों, महिलाओं से संवाद किया। उनसे कहा कि आपके सामने, आपके साथ कोई अपराध होता देखें तो चुप न रहें, आवाज उठाएं, पुलिस तक अपनी बात पहुंचाएं ताकि आने वाले दिनों में कोई भी किसी लड़की या महिला के साथ कोई अपराध करने से पहले साेचने को मजबूर हो जाए।
उपखंड अधिकारी चौधरी ने बताया कि पुलिस का ऑपरेशन आवाज अभियान महिला अपराधों में कमी व लैंगिक समानता लाने में मदद करेगा। इसका उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर कार्रवाई करने के साथ कि न्याय दिलाने में युवाओं को जागरूक करना है। तहसीलदार सुरेंद्रसिंह चौधरी, थानाधिकारी मनोजकुमार, सरपंच चंदादेवी प्रजापत, सचिव संजयकुमार मीणा उपस्थित थे।
बीगोद | रानीखेड़ा गांव में ऑपरेशन आवाज के तहत थानाधिकारी जसवंतसिंह ने चाैपाल की। उन्हाेंने महिलाएं और बालिकाएं उत्पीड़न राेकने के उपायाें व काूनन संबंधी जानकारी दी। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिलाल जाट, सरपंच संजूदेवी जाट ने पुलिस के अभियान की प्रशंसा की।
सीएलजी सदस्याें से त्योहारों में सौहार्द रखने की अपील
आसींद | पुलिस चौकी पर गुरुवार काे डीएसपी रोहितकुमार मीणा के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें प्रबुद्धजन व सीएलजी सदस्य मौजूद थे। कोविड-19 गाइडलाइन की पालना में करते हुए त्याेहार मनाने, यातायात व पार्किंग व्यवस्था सुधारने पर चर्चा की गई। मीणा ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। सीआई रविंद्रसिंह शेखावत ने त्याेहार भाईचारे से मनाने के लिए के लिए कहा। लाेगाें ने खारी नदी में बजरी दोहन का मुद्दा उठाया। बैठक में अधिशाषी अधिकारी तेजभानसिंह मीणा, चांदमल मेवाड़ा, सोहनलाल साहू, दाउद अली डायर, मसकूर अहमद शेख, शरीफ मोहम्मद, याकूब मोहम्मद, परसराम सोनी, प्रहलादराय शर्मा सहित कई लाेग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें