किसी सरकारी अधिकारी के पद संभालने पर हुरड़ा में जाे उत्सवी माहाैल था वैसा कम ही दिखता है। तहसीलदार के स्वागत में यहां के लाेगाें ने ढाेल-नगाड़े बजाए। तहसील कार्यालय काे गुब्बाराें से सजाया था। अजमेर जिले के भिनाय से तबादले के बाद स्वाति झा ने हुरड़ा में तहसीदार पद पर गुरुवार काे ज्वाइन किया। लाेग मुख्य द्वार से फूल बरसाते-जश्न मनाते हुए उन्हें कुर्सी तक लेकर गए। सरपंच सायरीदेवी जाट व पूर्व सरपंच कैलाशचंद जाट के नेतृत्व में मेवाड़ी पगड़ी पहनाई गई।

चैक पाेस्ट और प्रवासियाें के लिए की थी व्यवस्था...कोरोना लाॅकडाउन के समय स्वाति बिजयनगर में तहसीलदार थीं। वहां से तबादला भिनाय हुआ था। बिजयनगर में उनके काम का तरीका काफी सराहा गया था। भीलवाड़ा-अजमेर जिले की सीमा पर चाैकी लगाकर सख्ती से आवाजाही राेकना। चाैकी पर जांच और प्रवासियाें के लिए रहने-खाने की व्यवस्था के अलावा बिजयनगर में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में सेवाओं काे व्यापारी अब भी याद करते हैं। स्वाति के हुरड़ा में पद संभालने की जानकारी पर वहां से कई लाेग सम्मान करने पहुंचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Loved the job of lockdown so much that the people who came together to join after the transfer, Hurada Tehsildar Swati Jha took the position, decorated the office with balloons
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top