राजेन्द्र नगर समेत आसपास के इलाकों में गुरुवार देर रात तीन बदमाश एक घंटे तक दशहत फैलाते रहे। बोलेरा में सवार होकर आए बदमाशों ने वाहनों को टक्कर मारकर तोड़फाेड़ करने के साथ लाेगाें काे चाकू व सरिये दिखाकर धमकाते रहे। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हाे गए।
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 8 बजे बोलेरो में सवार तीनाें बदमाश राजेंद्र नगर में आए। यहां आते ही उन्हाेंने पहले सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद वहां जमा हुए लोगाें पर चाकू व सरिया से हमला करने की कोशिश की। बदमाशाें के हाथ में चाकू देखकर वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागते रहे।
काफी देर तक हंगामा करने के बाद एक बार ताे वे वहां से भाग गए, लेकिन कुछ देर बाद फिर उसी गली में तेज गति से बाेलेराे दौड़ाते हुए आए और एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार ओमप्रकाश पुत्र डायाराम माली का पैर फ्रैक्चर हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
देर रात पुलिस ने दो टीमें बनाकर आराेपियाें की तलाश की शुरू
पुलिस ने इस मामले में आरोपी गुर्जरों का बास, राजेंद्र नगर निवासी विकास पुत्र प्रेमाराम गुर्जर, गोपाल पुत्र भंवरलाल सेन व जितेन्द्रसिंह पुत्र जब्बरसिंह राव के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दो अलग-अलग टीमों का गठन किया है। थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह ने बताया कि आराेपियाें काे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें