जालोर पुलिस बेड़े में बुधवार को बड़ा फेरबदल करते हुए एक साथ 14 थानाधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। एसपी श्यामसिंह ने आदेश जारी करते हुए कोतवाली थानाधिकारी सहित महिला थाना, सरवाना, करड़ा, भीनमाल, रानीवाड़ा, रामसीन व सांचौर थानाधिकारियाें समेत विभिन्न शाखाओं के प्रभारी बदल दिए हैं।

बदले गए थानाधिकारियों में पुलिस लाइन में कार्यरत 10 थानाधिकारियों को विभिन्न थानों समेत शाखाओं की कमान सौंपी है। एसपी श्यामसिंह ने एक साथ 14 पुलिस निरीक्षण का ट्रांसफर किया है। इसके तहत लंबे समय बाद पहली बार एक साथ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

इन शाखाओं के भी बदले प्रभारी : सरवाना थानाधिकारी अमरसिंह को सरवाना से महिला अपराध अनुसंधान सेल, रामसीन थानाधिकारी छतरसिंह को संचित निरीक्षण पुलिस लाइन जालोर, रानीवाड़ा थानाधिकारी मिठूलाल को अपराध शाखा, भंवरसिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी कंट्रोल रूम, नाथूसिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी डीएसटी व हंसाराम को पुलिस लाइन से एएसी/एसटी सेल जालोर में लगाया गया है।

बाघसिंह महिला थाना संभालेंगे, अवधेश सांदू अब करड़ा थानाधिकारी होंगे
कोतवाली थानाप्रभारी बाघसिंह का तबादला महिला थाना जालाेर में किया है। वे लंबे समय से कोतवाली थानाधिकारी के पद पर थे। इनके अलावा पुलिस निरीक्षक अवधेश सांदू का करड़ा तबादला किया गया है। करड़ा थाना उप निरीक्षक स्तर का है। सांदू कुछ दिनाें से भीनमाल थाने में कार्यवाहक थानाधिकारी के रूप में कार्य देख रहे थे।

जानिए, किस थानेदार काे कहां से कहां भेजा
जिले में 14 थानाधिकारी बदले गए हैं, जिसमें से 8 थानों में नए थानाधिकारी होंगे। दुलीचंद को पुलिस लाइन से भीनमाल थानाधिकारी, गिरधरसिंह को पुलिस लाइन से रामसीन, पदमाराम को पुलिस लाइन से रानीवाड़ा, ध्रुवप्रसाद को पुलिस लाइन से सरवाना, अरविंद कुमार को पुलिस लाइन से सांचौर, लक्ष्मणसिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली, अवधेश सांदू को करड़ा व बाघसिंह को कोतवाली से महिला थानाधिकारी के पद स्थानांतरित किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top