शहर में हाडेचा रोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार को डॉक्टर के साथ मारपीट करने व अस्पताल में तोडफ़ोड़ करने का मामला दर्ज हुआ हैं। पुलिस के मुताबिक पीड़ित चिकित्सक डॉ. सुभाष सैनी की ओर से प्रकरण दर्ज करवाया गया है। जिसमें बताया है कि वे शहर के हाडेचा रोड़ स्थित मेहता अस्पताल में कार्यरत हैं, जहां गुरूवार सवेरे करीब साढे 10 बजे अपने चैम्बर में मरीजों का इलाज कर रहा था।
उसी दौरान हंसराज पुत्र केवलाराम पुरोहित निवासी सांचौर उनके चेंबर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। चश्मा भी तोड़ दिया, वहीं चैंबर में तोड़-फोड़ कर कार्य में बाधा पहुंंचाई। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले आरोपी के पिता अस्पताल में उपचार के लिए आए थे।
उस दौरान चिकित्सक के साथ दवा लिखने को लेकर बहस हुई थी। इसी मामले में गुरूवार को आरोपी अस्पताल आया तो डॉक्टर के साथ विवाद हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की हैं।
डॉक्टरों ने थाने के सामने किया प्रदर्शन
डॉक्टर के साथ मारपीट के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा सांचौर के चिकित्सक थाने के सामने एकत्रित हुए। इस दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा सांचौर के अध्यक्ष डॉ सुरेश सागर, डॉ अशोक तलेसरा, डॉ बाबूलाल बिश्नोई, डॉ मानाराम बिश्नोई, डॉ गुमानाराम बिश्नोई, डॉ उत्तम पुरोहित, डॉ नरसीराम देवासी, डॉ कृष्ण चौधरी, डॉ भवानीसिंह, डॉ मांसिगाराम चौधरी, डॉ मनोज, डॉ ब्रोमेश संघवी, डॉ कैलाश सैनी, डॉ चरणसिंह, डॉ रघुनाथ बिश्नोई, डॉ हेमन्त मेहता, डॉ नवनीत चौधरी, डॉ दीपाराम चौधरी, डॉ हरिराम पटेल, डॉ ओपी सोनी सहित कई जने मौजूद थे।
इनका कहना है
^निजी चिकित्सक के साथ मारपीट का प्रकरण का दर्ज किया गया हैं, मामले को लेकर आरोपी की तलाश की जा रही है।
-जगतसिंह, जांच अधिकारी सांचौर।
अस्पताल के कार्य किया बहिष्कार
निजी चिकित्सालय में घुसकर मारपीट करने की घटना के विरोध में चिकित्सकों ने इंडियन मेडिकल ऐशोसियेशन के आह्वान पर निजी क्षेत्र के अस्पताल को बंद रख विरोध जताया गया। इस दौरान गंभीर मरीजों को देखा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें