हाथरस घटना के विरोध में दलित संगठनों के आव्हान पर शुक्रवार काे जैतारण कस्बा बंद रहा। इस दौरान व्यापार संगठन ने प्रतिष्ठान बंद रख सहयोग किया। दलित संगठनों द्वारा बस स्टैण्ड पर गांधी मूर्ति पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर मौन जुलूस निकाला।

इस मौके पूर्व संसदीय सचिव दिलीप चौधरी, निम्बोल सरपंच अशोक सोलंकी, सांगावास सरपंच मंजू मेघवाल, घोड़ावड़ सरपंच छगनीदेवी मेघवाल, कुड़की सरपंच प्रतिनिधि हरदेव गुर्जर, आनन्दपुर कालू सरपंच प्रतिनिधि थानाराम चौधरी, वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश खरालिया, एससी एसटी परिसंघ के चन्दूलाल थापर, जगदीशप्रसाद राठौड़, पेमाराम मिण्डावत, रामलाल सिनला, राकेश लीलावत, श्यामलाल फुलवार, चेतन चौहान, रूस्तम मिस्त्री, भंवरलाल सिंगारिया, पीपाराम वाल्मीकि, देवाराम सरगरा, मुकेश आदिवाल, पिन्टू चौहान, रमेश दामेर, अख्तर कुरैशी, कालूराम, राजेश कुमार, पारसमल सरगरा, डाॅ.जुगलकिशोर मौजूद रहे।

एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
दलित संगठनों ने मुख्य मार्गों से शान्तिपूर्वक मौन जुलूस निकाला गया। शहर के प्राइवेट बस स्टैण्ड, पुलिस थाना रोड, शिव चौकी, सदर बाजार, गाेशाला होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान दलित संगठनों द्वारा आरोपियों को सजा दिलाने की मांग के साथ दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इधर, सफाई कर्मचारियों ने हाथरस की घटना के विरोध में सफाई व्यवस्था के कार्य का बहिष्कार किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Markets closed in protest against Hathras incident, silent procession taken out, memo submitted
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top