गुडगांव कैनाल से गांव नंदेरा बास के समीप से निकलने वाली धिलावटी माइनर से सिंचित होने वाली सैकड़ों बीघा फसल की सिंचाई ना होने व नहर के पानी को दबंगों द्वारा रास्ते में ही रोक दिए जाने से नाराज गांव टायरा के सैकड़ों किसानों ने जल संसाधन विभाग कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि गुडगांव कैनाल से निकलने वाली धिलावटी माइनर के माध्यम से गुडगांव कैनाल के पानी से गांव टायरा, उदाका, धिलावटी में हजारों बीघा फसल की सिंचाई होती है लेकिन इस बार कुछ दबंगों द्वारा अपने खेतों के समीप नहर को काटकर पानी का बहाव रोक दिया गया है। जिससे नहर का पानी गांव टायरा सहित अन्य टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
किसानों की फसलों की बुवाई नहीं हो पा रही है। सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से नाराज गांव टायरा के सैकड़ों किसानों ने जल संसाधन विभाग कार्यालय पहुंचकर विभाग की लापरवाही के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी प्रदर्शन किया, इसके बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
किसानों की शिकायत मिली है कनिष्ठ अभियंताओं को मौके पर भेजा गया है। नहर को क्षतिग्रस्त करने वाले लोगों के खिलाफ मामला पुलिस में दर्ज कराया जाएगा।
होतीलाल, सहायक अभियंता, पीएचईडी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें