कमर्शियल बैंकों से प्रतिस्पर्धा को देखते हुए अब प्रदेश के को-ऑपरेटिव सेक्टर के बैंकों को भी मोबाइल व इंटरनेट बैंकिंग से जोड़ा जाएगा। इसके लिए आरबीआई की मंजूरी मिल गई है। प्रदेश के करीब 40 लाख किसान को-ऑपरेटिव सेक्टर के बैंकों ग्राहक हैं। अब मोबाइल व इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा का इन ग्राहकों को भी सीधा फायदा मिल सकेगा।
मंगलवार को राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लि. जयपुर (अपेक्स बैंक) की साधारण सभा की बैठक में अपेक्स बैंक के प्रशासक व सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव कुंजीलाल मीणा ने इसकी जानकारी दी। बैंक ने 2020-21 की अवधि के लिए 16209.13 करोड़ रुपए का बजट का प्रस्ताव रखा, जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।
मीणा ने बताया कि उत्तर पश्चिमी रेलवे के 11 रेलवे स्टेशनों पर सहकारी बैंक अपने एटीएम स्थापित करेंगे। इनके अलावा बैंक की तीन शाखाओं में मल्टी फंक्शन कियोस्क तथा 5 शाखाओं में पासबुक प्रिटिंग कियोस्क स्थापित किए जाएंगे। नाबार्ड द्वारा मध्यकालीन ऋणों में निवेश बढ़ाने के लिए सुझाव दिया गया है ताकि बैंक ऋण व्यवसाय में विविधीकरण कर आर्थिक रूप से सुदृढ हो सके।
रजिस्ट्रार सहकारिता मुक्तानन्द अग्रवाल ने सुझाव दिया कि राष्ट्रीयकृत बैंको की कार्यप्रणाली जैसे कम्प्यूटरीकरण, नेट बैंकिग, इन्टरनेट बैंकिग, व्यापक स्तर एटीएम की स्थापना को केन्द्रीय सहकारी बैंको में भी पूर्णतया लागू कर उपभोक्ताओं को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें