हाईकोर्ट के आदेश की पालना में सोमवार को प्रशासन ओस्तरा गांव में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा। खसरा नम्बर 299 को अतिक्रमण मुक्त किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही। साथ ही उपखंड अधिकारी सुखराम पिंडेल, पुलिस उप अधीक्षक धर्मेन्द्र डूकिया, थाना अधिकारी राजेन्द्र खदाव, बीट कांस्टेबल नमोनारायण मीणा, हल्का भू अभिलेख निरीक्षक परसराम, पटवारी जितेंद्र नेहलिया सहित टीमें मौजूद रही।
सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चली कार्रवाई में 150 के करीब अतिक्रमण हटाए गए हैं। इनमें दर्जनों कच्चे पक्के मकान व चारदीवारी शामिल है। गौरतलब है कि ओस्तरा में गोचर,अंगोर पर कब्जे व रास्ते को लेकर 2018 में जनहित याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने सभी अतिक्रमियों को बेदखल करने के आदेश दिए थे। इसी आदेश की पालना में यह कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें